{"_id":"67a258deadc86a33ac03d791","slug":"by-election-for-five-gram-pradhan-and-nine-bdc-posts-on-19th-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-127098-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पांच ग्राम प्रधान और नौ बीडीसी पदों के लिए 19 को उपचुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पांच ग्राम प्रधान और नौ बीडीसी पदों के लिए 19 को उपचुनाव
विज्ञापन
आजमगढ़। निर्वाचन आयोग की ओर से जनपद में रिक्त ग्राम प्रधान के पांच, ग्राम पंचायत सदस्य 119 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नौ पदों के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इसके तहत रिक्त पदों के लिए 19 फरवरी को मतदान और 21 फरवरी को मतगणना होगी।
निर्वाचन आयोग के बाद मंगलवार को जिलास्तर पर जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत सिंह चहल ने उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। इस उपचुनाव में जनपद के पांच ग्राम प्रधान, नौ क्षेत्र पंचायत सदस्य और 119 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए आठ फरवरी को नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। 10 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 11 फरवरी को नामांकन वापसी के बाद जरूरी होने पर प्रत्याशियों में चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। इसके बाद जरूरी होने पर 19 फरवरी को मतदान और 21 फरवरी को मतगणना होगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय व नगरीय निकाय राजाराम ने बताया कि संबंधित विकास खंड मुख्यालयों पर ही नामांकन और मतगणना का कार्य संपन्न होगा।
ग्राम प्रधान की ये सीटें हैं रिक्त
विकास खंड ग्राम पंचायत
अहरौला मतलूबपुर
महबरपुर हरैया
पल्हनी चंडेश्वर
मुहम्मदपुर कोइलारी बुजुर्ग
मिर्जापुर संजरपुर
बीडीसी के रिक्त पदों की सूची
विकास खंड क्षेत्र पंचायत
अहरौला बरईपुर
पल्हनी मुंडा
पल्हनी पल्हनी
पवई बिलवाई
फूलपुर गोेेबरहा
बिलरियागंज भलुआई
बिलरियागंज टंडवा अखईपुर
मेंहनगर विजईपुर
लालगंज कोटा बुजुर्ग
उपचुनाव की घोषणा के साथ ही नामांकन का कार्य शुरू हो गया है। प्रभारी अधिकारी के साथ ही आरओ और एआरओ की तैनाती कर दी है। सभी संबंधित विकास खंडों पर ही नामांकन से लेकर मतगणना के सारे कार्य पूरे कराए जाएंगे। -राजाराम, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, पंचस्थानीय व नगरीय निकाय।