फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Business stalled in lock down, autorickshaw drivers committee raised problems

लॉक डाउन में व्यवसाय ठप, ऑटोरिक्शा चालक समिति ने उठाई समस्याएं

Thu, 11 Jun 2020 06:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
Business stalled in lock down, autorickshaw drivers committee raised problems
आजमगढ़। आटो रिक्शा चालक समिति उत्तर प्रदेश के बैनर तले प्रदेश अध्यक्ष कृपाशंकर पाठक ने मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री मांग पत्र बृहस्पतिवार को डीएम को सौंपा। चेतावनी दी कि मांग पत्र को 15 दिन के अंदर स्वीकार कर अवगत नहीं कराया गया तो समिति मुखर होने को बाध्य होगी। कृपाशंकर पाठक ने कहा कि लॉक डाउन में सरकार की ओर से कई पहलुओं पर रिआयत दी गई है। फरवरी, मार्च से आटो रिक्शा चालकों और ई-रिक्शा चालकों का व्यवसाय पूरी तरह ठप है। अन्य प्रांतों ने आटो रिक्शा चालकों व ई-रिक्शा चालक मालिकों को लगभग पांच हजार रुपया आर्थिक सहायता बगैर किसी शर्त के देने की व्यवस्था की है। प्रदेश की सरकार ने एक हजार रुपया की सुविधा प्रदान की लेकिन आजमगढ़ में अभी तक इस योजना का लाभ किसी को नहीं दिया गया। संरक्षक प्रभुनारायण प्रेमी ने बताया कि पांच सूत्री मांग में आटोरिक्शा व ई-रिक्शा चालकों को बगैर शर्त पांच हजार रूपया आर्थिक सहायता देने, चालकों को एक वर्ष तक का ऋण किस्त और ब्याज सरकारी बैंकों तथा प्राइवेट बैंकिंग संस्थाओं में माफ करने, आरटीओ विभाग में व्यवसाय न होने के कारण सभी प्रकार के टैक्स एक वर्ष तक के लिए माफ करने की आवाज उठाई। छोटे लाल, शाहिद अहमद, हलघर दुबे, विरेन्द्र यादव, अरविन्द्र सिंह, कैलाश सिंह, मुकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed