फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Business class is an important link of the country and society: Arvind Kumar Sharma

व्यापारी वर्ग देश व समाज की महत्वपूर्ण कड़ी: अरविंद कुमार शर्मा

Sun, 10 Oct 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Business class is an important link of the country and society: Arvind Kumar Sharma
आजमगढ़ व्यापार मंडल के तत्वावधान में रविवार को नेहरू हाल के सभागार में व्यापारी जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा के समक्ष व्यापारियों ने अपनी समस्याएं रखी जिनका समाधान कराने का उन्होंने आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग देश और समाज की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक अजय कुमार अग्रवाल, उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, सह संयोजक रंजन राय ने मुख्य अतिथि का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। व्यापार मंडल के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रदेश उपाध्यक्ष के समक्ष जनपद के विकास जीएसटी, दवा व्यापारियों, नगर पालिका के पानी की समस्या के समाधान व खस्ताहाल सड़कों के निर्माण, मंदुरी एयरपोर्ट को जल्द चालू करने की मांग रखी। प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा ने जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। केंद्र व प्रदेश की सरकार ने व्यापारियों के हित के लिए अनेक कदम उठाएं हैं जिससे व्यापारियों की सुरक्षा के साथ साथ सम्मान भी बढ़ा है। भाजपा सरकार में व्यापारी अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जनपद के व्यापारियों की जो समस्याएं हमारे पास आई हैं, उसका समाधान होगा। जनपद में सीएम का जल्द आगमन होने वाला है, जिले के विकास से जुड़ी दर्जनों परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाएगा। कोरोना काल में कई व्यापारियों का धंधा चौपट हो गया था, व्यापारियों और उद्योगों को पुन: शुरू करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। अध्यक्षता अजय कुमार अग्रवाल व संचालन रंजन राय ने किया। इस मौके पर दिवाकर सिंह प्रांतीय अध्यक्ष, अखिलेश मिश्रा गुडडू, आरपी राय, सूरज राय, पद्माकर लाल वर्मा, राकेश जायसवाल, गोकुल दास अग्रवाल, प्रेमप्रकाश राय संतोष श्रीवास्तव, सीता राय, निखिल राय, दिवाकर सिंह, शंकर साहू, रामाधीन सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed