फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bus crushed woman who fell from bike, died

Azamgarh News: बाइक से गिरी महिला को बस ने कुचला, हुई मौत

Sun, 23 Apr 2023 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bus crushed woman who fell from bike, died
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नवोदय विद्यालय के पास आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर शुक्रवार की देर रात बाइक से गिरी महिला को रोडवेज बस ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा पति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। वहीं घायल पति को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के बलरामपुर की रहने वाली सरस्वती सोनी (30) अपने मायके मऊ जिले के दोहरीघाट गई हुई थी। शुक्रवार की रात वह पति बलराम सोनी के साथ बाइक पर बैठ कर वापस घर लौट रही थी। अभी पति-पत्नी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर नवोदय विद्यालय के पास पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक एक ठेले से टकरा गई। जिससे पीछे बैठी सरस्वती सड़क पर गिर पड़ी। इसी दौरान रोडवेज की बस ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति बलराम भी घायल हो गया। सूचना पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज कर भर्ती करवाया। वहीं मृतका सरस्वती के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया। मृतका एक पुत्र की मां थी। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल आर्मीमैन की मौत

फोटो संख्या.... 30

बलरामपुर। कंधरापुर थाना क्षेत्र के भंवरनाथ के पास शुक्रवार को प्राइवेट बस की चपेट में आकर बाइक सवार आर्मी मैन सचिंद्र नाथ सिंह (56) निवासी बेला कठैला थाना दोहरीघाट मऊ गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। जिस पर उन्हें जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल पर भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम उनकी मौत हो गई। मृतक दो पुत्र व दो पुत्रियों के पिता थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed