{"_id":"58a73b674f1c1b6439d84737","slug":"bus-collision-killed-woman-father-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से युवती की मौत, पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से युवती की मौत, पिता घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 17 Feb 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
फिरोजपुर में सड़क हादसे में मारे गए एक ही परिवार के 11 लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली टैक्सी स्टैंड पर शुक्रवार की शाम रोडवेज की अनियंत्रित बस की टक्कर से युवती की मौत हो गई। जबकि उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटना के समय पिता-पुत्री दीवानी न्यायालय में मुकदमा दायर कर घर लौट रहे थे।
दीदारगंज थाना क्षेत्र के सरवां गांव निवासी राममिलन (65) की बेटी रीना (25) की शादी 2015 में हुई थी। शादी के बाद रीना विदा होकर अपनी ससुराल गई लेकिन उसके घरवाले दहेेज की प्रताड़ना देते हुए उसे घर से निकाल दिए थे। तभी से रीना अपने मायके में रह रही थी। राममिलन ने कई बार बेटी का घर बसाने के लिए गांववालों के साथ पंचायत की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। शुक्रवार को रीना अपने पिता के साथ दीवानी न्यायालय पहुंचकर पति सहित अन्य ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दाखिल किया।
शाम को पिता-पुत्री घर जाने के लिए साधन पकड़ने नरौली टैक्सी स्टैंड पर जा रहे थे। तभी उधर से गुजरी राप्ती नगर डिपो की अनियंत्रित बस ने पिता-पुत्री को टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक और परिचालक बस छोड़कर फरार हो गए। जब तक लोग घायलों को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि रीना की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक सिधारी सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि राममिलन के पास से मिले कागजात के आधार पर पहचान कर घर वालों को सूचना दे दी गई है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया।