फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Burnt garbage, people upset due to smoke

जलाया गया कूड़ा, धुएं से लोग परेशान

Sat, 19 Feb 2022 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
Burnt garbage, people upset due to smoke
रोडवेज बाईपास पर नपा द्वारा फेके गये कूडें में लगी आग से उठता धुं्आ। - फोटो : AZAMGARH
नगर पालिका प्रशासन एक बार फिर कूड़े का निस्तारण बवाली मोड़-करतालपुर बाईपास बंधे पर बाग लखराव पुल के किनारे कर रहा है। कूड़े में इन दिनों जलाया गया है जिससे उठ रहे धुएं में राहगीरों की दम फूल रहा है। लोग नगर पालिका के प्रति आक्रोश जता रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन के पास रानी की सराय ब्लाक अंतर्गत मझगावां में डपिंग ग्राउंड है। कुछ माह पूर्व तक बरसात का पानी भरा होने की दुहाई देते हुए नपा प्रशासन वहां कूड़ा नहीं निस्तारित कर रहा था तो फिर गांव के लोगों के विरोध को बहना बना लिया गया। इसके बाद से नपा प्रशासन डंपिंग ग्राउंड पर कूड़े का निस्तारण नहीं कर रहा है। कभी इस बंधा तो कभी उस बंधा के किनारे कूड़ा गिराया जा रहा है। कूड़ा गिराये जाने के बाद उसमें आग लगा दिया जा रहा है, जिससे उठ रहा धूंआ प्रदूषण फैला रहा है। नपा प्रशासन आग लगाने से इंकार कर रहा है लेकिन फिर भी बंधा किनारे फेके गए कूड़ेे के ढेर से उठ रहे धुंए में रास्ते से गुजरने वालों की सांस घुंट रही है। वर्तमान में नपा प्रशासन करतालपुर-बवाली मोड़ बाईपास पर बाग लखराव पुल के पास कूड़ा गिराया जा रहा है। कूड़े के इस ढेर में आग लगी है। जिससे उठ रहे धुएं से राहगीरों का रास्ते चलना मुश्किल हुआ है।
विज्ञापन

0
चंद कदम पर स्थित है प्रतिष्ठित विद्यालय
आजमगढ़। जिस जगह पर कूड़े के ढेर में वर्तमान समय में आग लगी है, वहीं से चंद कदम की दूरी पर जिले का प्रतिष्ठित ज्योति निकेतन स्कूल है। कूड़े के ढेर से उठ रहा धुंआ इस स्कूल की बिल्डिंग तक पहुंचता है। जिससे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों व पढ़ाने वाले शिक्षकों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। पूर्व में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने इसकी शिकायत भी किया था। इसके बाद भी कूड़े के ढेर में लगी आग परेशानी का सबब बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed