फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Burnt effigy of Congress leader Raja Patria

Azamgarh News: कांगेस नेता राजा पटेरिया का फूंका पुतला

Wed, 14 Dec 2022 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Burnt effigy of Congress leader Raja Patria
कलेक्ट्रेट चौराहे पर कांग्रेसी नेता का पुतला फूंकते भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए आपत्तिजनक बयान के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के विरोध में नारेबाजी की। युवा मोर्चा के जिला महामंत्री मिथिलेश चौरसिया ने कहा कि इससे कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है लेकिन देश की सुरक्षा में लगी सुरक्षा एजेंसिया उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगी। देश को बांटकर वर्षो तक राज करने वालों को जनता समझ चुकी है। वह सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी को ही अपना नेता मान चुकी है। कहा कि कांग्रेस के लोग जानते हैं कि जनता भाजपा पर विश्वास करती है और मोदी के रहते वह सत्ता नहीं हासिल कर सकते हैं। इसलिए मोदी के खिलाफ कांग्रेस के नेता तरह-तरह की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में देश हर क्षेत्र में विकास कर रहा है जिसका उदाहरण है कि जी 20 सम्मेलन की भारत अध्यक्षता कर रहा है। घृणित बयान देने वाली कांगेस को जनता आने वाले चुनाव में भी पिछली बार की तरह जबाब देगी। इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल, हरिवंश मिश्रा, हलधर दुबे, मोनू विश्वकर्मा, सौदागर भारती, हरेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed