{"_id":"636564c11953e2203713dfec","slug":"burmese-compost-to-be-made-in-hyderabad-s-animal-shelter-azamgarh-news-vns682088026","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद के पशु आश्रय स्थल में बनेगी बर्मी कंपोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैदराबाद के पशु आश्रय स्थल में बनेगी बर्मी कंपोस्ट
हरैया ब्लाक के हैदराबाद में पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण करते बीडीओ। संवाद
- फोटो : AZAMGARH
Link Copied
लाटघाट। हरैया विकास खंड के हैदराबाद में 40 लाख रुपये की लागत पशु आश्रय स्थल का निर्माण किया जा रहा है। यहां आर्गेनिक वर्मी कंपोस्ट का निर्माण भी किया जाएगा। बृहस्पतिवार की शाम अधिकारियों ने निरीक्षण किया और 15 दिन में इसे तैयार करने का निर्देश दिया गया। बीडीओ ओमप्रकाश सिंह और पशु चिकित्सा अधिकारी हरैया विनोद कुमार हैदराबाद में बन रहे पशु आश्रय गृह का निरीक्षण करने पहुंचे। विकास खंड अधिकारी ने ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी को हिदायत दी कि 15 दिन के अंदर इसे तैयार कर लिया जाए। जिसमें कीटनाशक ऑर्गेनिक वर्मी कंपोस्ट कि जगह जगह अलग से पक्के गड्ढे बनाए जा रहे हैं। डॉ विनोद कुमार ने बताया कि एक पेट में दो क्विंटल कंपोस्ट खाद तैयार होगी। छह पेट बनाए जा रहे हैं। जिसमें 12 क्विंटल खाद तैयार होगी। जिसे तैयार होने में 50 से 55 दिन लगेंगे। तैयार हुए वर्मी कंपोस्ट खाद को वन विभाग, किसान ऑर्गेनिक खेती करने वाले लोगों को दिया जाएगा। बीडीओ ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि स्वयं सहायता समूह को लगाया जाएगा। इसकी बिक्री लगभग 20 रुपये प्रति किलो होगी। उन्होंने निर्माण के गुणवत्ता की जांच की और निर्माण में ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधान को हिदायत दिया कि इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। यह फ्लड एरिया में आता है। इसकी ऊंचाई अधिक से अधिक किया जाए। मिट्टी पाटकर पशुओं को रहने के लिए ऊंचा बनाया जाएगा। पशुओं को पानी पीने के लिए नाद अलग बनाए जा रहे हैं। खाने पीने की व्यवस्था की जा रही है। उनके रहने के लिए 4 टीन शेड बनाए जाएंगे। जिसमें चारा इकट्ठा किया जाएगा। पूरे कैंपस में आम पीपल बरगद पाकड़ सहजन गिरोय को विस्तृत रूप से लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।