फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bunch cable broken with loud bang, survivors

Azamgarh News: तेज धमाके संग टूटा बंच केबल, बचे लोग

Wed, 10 May 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Bunch cable broken with loud bang, survivors
बिजली विभाग की लापरवाही के चलते मंगलवार की रात सवा आठ बजे के करीब स्टेशन रोड पर कुछ लोगों की जान बच गई। जर्जर तारों में शार्ट सर्किट के कारण तार तेज आवाज के साथ टूटकर जमीन पर आ गिरा। जहां तार गिरा वहीं एक व्यक्ति का मकान है। बाहर टीन शेड डाल रखा है, संयोग ही था कि बाहर कोई नहीं था, नहीं तो किसी का जान भी जा सकती थी। उधर तार में ब्लास्ट के चलते स्टेशन रोड पर दर्जनों मकान की बिजली गुल हो गई। लोगों ने बताया कि इसके पूर्व 16 अप्रैल को भी रेलवे स्टेशन मोड़ पर तारों में फाल्ट से बिजली गुल हो गई थी। इसकी सूचना लोगों ने विभाग को दी। उस दौरान तार जोड़कर आपूर्ति बहाल कर दी गई। लोगों ने जेई से इस तार को बदलने की मांग की। जेई ने जल्द तारों को बदलने का आश्वासन दिया लेकिन आज तक तार नहीं बदला गया। एक पखवारा बाद मंगलवार की रात सवा आठ बजे के करीब फिर तारों में फाल्ट के चलते आपूर्ति ठप हो गई। लोगों का कहना है कि कई बार जर्जर तारों को बदलने की शिकायत की गई। लेकिन तारों को नहीं बदला जा रहा है। चेताया कि यदि जल्द तारों को नहीं बदला गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed