फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bullion workers support AAP

सराफा कारोबारियों के समर्थन में आप

Tue, 22 Mar 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 22 Mar 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Bullion workers support AAP
सराफा कारीगरों को आप का समर्थन
एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने से नाराज सराफा व्यापारियों के आंदोलन को आम आदमी पार्टी ने समर्थन दिया है। आप के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य आलोक कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में मंगलवार को समर्थन-पत्र आजमगढ़ सराफा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को सौंपा गया।
विज्ञापन


पार्टी के आलोक त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र सरकार अपनी गलत नीतियों के कारण आज जनता के हर वर्ग में अपना विश्वास खो चुकी है। व्यापारी बहुत से टैक्स पहले ही सरकार को देते हैं, ऐसे में एक्साइज ड्यूटी लगाने से इंस्पेक्टर राज को बढ़ावा मिलेगा, जो कि व्यापारियों के लिए शोषण का कारण बनेगी।
विज्ञापन


आप के युवा विंग के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा कि इस सरकार की ओर से व्यापारियों का उत्पीड़न कहीं इस देश को भाजपा-मुक्त भारत न बना दें। छात्र युवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रशांत राय ने कहा कि सरकार तानाशाही के मूड में नजर आ रही है। इसे देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। निजामाबाद विधानसभा प्रभारी तनवरी रिजवी ने कहा कि ये सरकार देश की जनता को धोखा देकर आई थी और अभी भी वह काम जारी है। इस अवसर पर शाहिद खां, रामरूप यादव, एजाज, उमेश यादव, रमेश पांडेय, अमरजीत यादव, रोहित गुप्ता, इसरार अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed