फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bullion trader absconds with jewelery and cash

Azamgarh News: गहने और नकदी लेकर सराफा कारोबारी फरार

Thu, 09 May 2024 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Bullion trader absconds with jewelery and cash
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र मनिकाडीह बाजार में एक सराफा की दुकान थी। दुकानदार द्वारा काफी संख्या में लोगों से बंधक पर जेवरात आदि लेकर रखा गया था। बंधक में रखे गए जेवरात व नकदी आदि को लेकर सराफा कारोबारी फरार हो गया। जिसकी जानकारी होने पर बुधवार की शाम काफी संख्या में महिलाएं उसकी दुकान पर पहुंच गई और प्रदर्शन किया। पीड़ितों ने जीयनपुर कोतवाली पहुंच सराफा कारोबारी के खिलाफ तहरीर भी दिया है।
विज्ञापन

अंजानशहीद निवासी भारत भूषण वर्मा उर्फ सोनू सेठ मनिकाडीह बाजार में ताज ज्वेलर्स के नाम से सराफा की दुकान खोल रखा था। लगभग 50 लोगों का गहना वह थोड़ा बहुत पैसा देकर बंधक पर रखा था। वहीं काफी लोगों से नकदी आदि भी लिया हुआ था। बीते शनिवार को उसने अंजानशहीद स्थित अपना मकान बेच दिया और फिर मनिकाडीह स्थित किराये की दुकान को बंद कर फरार हो गया।
विज्ञापन

सराफा कारोबारी के फरार हो जाने की जानकारी होने पर काफी संख्या में महिलाएं उसकी दुकान पर पहुंच गई। बर्जला गांव निवासी सीनक ने बताया कि मंगलसूत्र सहित अन्य जेवरात उसके यहां बंधक था। निजामुद्दीनपुर निवासी मनीकरनी ने बताया कि 45 हजार रुपये का सराफा कारोबारी बकाएदार था। तरौका गांव निवासी दिलीप को दो लाख, गिरीश विश्वकर्मा का दो लाख, प्रदीप गुप्ता का 10 ग्राम सोना व 75 हजार नकद, गणेश मौर्या का 51 हजार नकद आदि लेकर सराफा कारोबारी फरार हुआ है। घंटों दुकान पर प्रदर्शन के बाद पीड़ित जीयनपुर कोतवाली पहुंचे और सराफा कारोबारी के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed