फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bulldozer ran on the house which became an obstacle in the expressway link road

एक्सप्रेस वे लिंक मार्ग में बाधा बने मकान पर चला बुलडोजर

Tue, 29 Mar 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer ran on the house which became an obstacle in the expressway link road
अंबारी। सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे में बाधा बने मकान पर मंगलवर को बुलडोजर चला। एसडीएम फूलपुर के नेतृत्व में पहुंची टीम ने निर्माण कार्य में बाधा बन रहे मकान को ढहवा दिया। जिससे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे का निर्माण तेज होने की संभावना जतायी जा रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से गोरखपुर को जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के निर्माण को हरी झंडी दी थी। सीएम योगी के पहले कार्यकाल में युद्ध स्तर पर काम शुरू हुआ था। इस लिंक एक्सप्रेस वे के बीच में पवई थाना अंतर्गत चकिया गांव में एक मकान अवरोध पैदा कर रहा था। उक्त मकान चकिया गांव निवासी विष्णु पांडेय पुत्र जगदंबा पांडेय का था और वे बैनामा करने के बाद भी निर्माण कार्य में बाधा डाल रहा था। सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट होने के चलते नई सरकार के गठन के साथ ही दबाव बनना शुरू हुआ। जिस पर मंगलवार को एसडीएम फूलपुर ज्ञानचंद गुप्ता बुलडोजर के साथ उक्त मकान पर पहुंचे और लिंक एक्सप्रेस वे निर्माण कार्य में बाधा बने मकान को जमीदोज करा दिया। एसडीएम ने बताया कि बलपूर्वक मकान को खाली करा कर ध्वस्त करा दिया गया है और उक्त भूमि अब एक्सप्रेस वे के स्वामित्व में दे दी गई है, ताकि लिंक एक्सप्रेस वे के निर्माणा में तेजी आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed