फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bulldozer ran at the house of the main accused

मुख्य आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

Wed, 02 Jun 2021 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer ran at the house of the main accused
ठेकमा। मोहम्मदपुर फेटी गांव में चुनावी रंजिश को लेकर युवक की गोली मार कर हत्या के बाद पुलिस व प्रशासनिक अमले ने आरोपी पक्ष के खिलाफ बड़ी कार्रवाई किया है। शाहजमां द्वारा अवैध कब्जा कर बनाई गई बाउंड्रीवाल व गैरेज को ढहवा दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह गांव में फायरिंग की घटना व युवक की गोली लगने से मौत के बाद जब पुलिस फोर्स गांव में पहुंची थी तो ग्रामीण शाहजमां की प्रापर्टी व मकान को ढहवाने की मांग कर रहे थे। शाहजमां पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। ऐसे में आनन-फानन में शाहजमां के मकान की जांच पड़ताल कराई गई। जाचं में 90 कड़ी भूमि ग्राम समाज की पाई गई। जिस पर शाहजमां ने बाउंड्री बनाने के साथ ही गैराज आदि बनवाया हुआ था। एसडीएम मार्टीनगंज दिनेश कुमार ने जांच के बाद ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने का आदेश निर्गत कर दिया। जिस पर बुधवार को दिन में तहसीलदार मार्टीनगंज हेमंत कुमार राजस्व विभाग की टीम व बरदह पुलिस के साथ जेसीबी लेकर गांव में पहुंचे और ग्राम समाज की भूमि पर हुए अवैैध कब्जे को ढहवा दिया।
विज्ञापन

शाहजमां नैय्यर द्वारा ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा कर बाउंड्रीवाल व गैराज बनाया गया था। जिस पर जेसीबी लगा कर उक्त अतिक्रमण को हटवाने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश कुमार, एसडीएम मार्टीनगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed