फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bulldozer of thunder administration, sports ground became encroachment free

गरजा प्रशासन का बुलडोजर, खेल मैदान हुआ अतिक्रमणमुक्त

Tue, 19 Apr 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer of thunder administration, sports ground became encroachment free
सरायमीर। तहसीलदार निजामाबाद शैलेंद्र कुमार सिंह राजस्व टीम के साथ मंगलवार की शाम विकासखंड मिर्जापुर के जहीरपुर गांव में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बुलडोजर के जरिए खेल मैदान की भूमि पर हुए अतिक्रमण को कब्जेदारों से मुक्त कराया। खेल के मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने को लेकर 7 जनवरी को खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया था। इस पर तहसीलदार निजामाबाद शैलेंद्र कुमार सिंह, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमणकारियों को अल्टीमेटम दिया था कि एक सप्ताह के अंदर खेल मैदान की भूमि को खाली कर दें ।वरना प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। जहीरपुर गांव की गाटा संख्या 250 खेल भूमि के नाम से खतौनी कागजात में दर्ज है। खेल के मैदान को गांव के कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से निर्माण कर खेल के मैदान को अतिक्रमण कर लिया था। गांव के लोगों ने एसडीएम एवं तहसीलदार के यहां शिकायती पत्र देकर खेल के मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने की मांग की थी। प्रशासन द्वारा खेल के मैदान को अतिक्रमण मुक्त न कराए जाने को लेकर गांव के खिलाड़ी श्रेयजल सिंह, सानिया, प्रिया, अंजली, किरन, उजाला, अंशिका, काजल , पूजा, करन, कुमार, सचिन यादव, राघवेंद्र सिंह आदि ने विरोध प्रदर्शन कर अतिक्रमण को हटाने की मांग की थी। जिस पर प्रशासन ने बुलडोजर के जरिए मंगलवार को अतिक्रमण हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed