फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Budget expenditure of Rs 31 crore on the last day of the financial year, government offices remained open even on holidays

Azamgarh News: वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन 31 करोड़ का बजट खर्च, छुट्टी के दिन भी खुले रहे सरकारी कार्यालय

Tue, 01 Apr 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Budget expenditure of Rs 31 crore on the last day of the financial year, government offices remained open even on holidays
आजमगढ़। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन विभागों में बजट खपाने के लिए आपाधापी रही। रविवार के बाद सोमवार को भी जिलास्तरीय विभिन्न कार्यालय खुले रहे। वित्तीय वर्ष में स्वीकृत बजट का आखिरी दो दिनों में भुगतान करने के लिए जद्दोजहद दिखाई पड़ी।
विज्ञापन

सोमवार को जिले में कुल लगभग 31 करोड़ का बजट खर्च हुआ। एक तरफ जहां पूरा जनपद ईद मनाने और नवरात्र पर माता के पूजन में जुटा हुआ था। वहीं सरकारी कार्यालयों में वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन बजट को खपाने की आपाधापी देखने को मिली। कार्यालयों में कर्मचारी बैठकर कार्य करते नजर आए। वहीं मुख्य कोषागार भी खुला रहा। अगर किसी विभाग की ओर से बजट को लेकर अभिलेख लाए जाते उसे तत्काल फीड किया जाता। विकास भवन में पंचस्थानीय व नगरीय निकाय, पशुपालन कार्यालय, दिव्यांग जन सशक्तिकरण, जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय, जिला उद्यान कार्यालय सहित अन्य विभागों के दफ्तर में बजट को लेकर अफरा-तफरी देखने को मिली। इस दौरान कोषागार में कुल लगभग 31 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया गया।मुख्य कोषाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि इस दौरान सबसे अधिक बजट पुलिस विभाग पर आठ करोड़ 70 लाख और दूसरे नंबर पर बेसिक शिक्षा विभाग का चार करोड़ 60 लाख रुपये खर्च हुआ। अभी कुछ विभागों के छोटे-छोटे बिल आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed