फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BSP prepares ghoora Ram for Lalanganj Lok Sabha seat

बसपा ने लालगंज लोकसभा सीट से घूरा राम को बनाया प्रत्याशी

Wed, 14 Feb 2018 12:26 AM IST
आजमगढ़ ब्यूरो
आजमगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 14 Feb 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
BSP prepares ghoora Ram for Lalanganj Lok Sabha seat
घूरा राम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आजमगढ़। बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक मंगलवार को एक मैरेज हाल में आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि और मुख्य जोन इंचार्ज डा. रामकुमार कुरील द्वारा बसपा सुप्रीमों के निर्देश पर पूर्व मंत्री घूरा राम को लालगंज सुरक्षित लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी घोषित किया गया।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण देश और प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है। प्रदेश में गुंडागर्दी चरम पर है और गरीबों के घर को उजाड़ने का काम तेजी से शासन के इशारे पर प्रशासन कर रहा है। विकास कार्य पूर्णरूप से ठप है सिर्फ जुमलेबाजी की जा रही है।
विज्ञापन


आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में जन-जन तक बसपा की नीतियों को पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने की अपील कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से की। 2019 के चुनाव में भाजपा सरकार की विदाई होगी और देश में मायावती प्रधानमंत्री बनेंगी। इस दौरान उन्होंने बसपा सुप्रीमों के निर्देश पर पूर्व मंत्री घूराराम को लालगंज सुरक्षित सीट से बसपा प्रत्याशी घोषित किया। इस मौके पर मुख्य जोन इंचार्ज डा. मदन राम, विनोद कुमार, पूर्व सांसद बलिहारी बाबू, हरिश्चंद्र गौतम, विनोद चौहान, हीरालाल गौतम, रामसूरत चौधरी, डा. अजय राजभर, विजय कुमार आदि उपस्थित थे। संचालन जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed