फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BSP is a mission but currently deviated from target: Balihari Babu

बीएसपी एक मिशन है लेकिन वर्तमान में भटक गई है लक्ष्यः बलिहारी बाबू

Fri, 20 Mar 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
BSP is a mission but currently deviated from target: Balihari Babu
पा कार्यालय पर बलिहारी बाबू का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। बसपा छोड़ सपा में शामिल हुए पूर्व सांसद बलिहारी बाबू ने शुक्रवार को सपा कार्यालय में पत्र-प्रतिनिधियों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने बहुजन समाज पार्टी को लक्ष्य से भटकने वाली पार्टी बताया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी न कांशीराम की थी और ना ही मायावती की है। बसपा एक मिशन है एक कैडर वाली पार्टी है। लेकिन वर्तमान में यह पार्टी लक्ष्य से भटक गई है। जब मैं पार्टी में था तो मुझे दो बार राज्यसभा जाने का मौका मिला। लेकिन मुझे पद की कोई लालसा नहीं थी इसलिए मैंने अपने स्थान पर दूसरे को राज्यसभा भेजा। 2007 में मुझे राज्यसभा में जाने का मौका मिला। लेकिन बाद में मुझे पार्टी से निकाल दिया गया। इसके बाद मैं कांग्रेस में शामिल हो गया। लेकिन 2017 में फिर मैं अपने बसपा में शामिल हुआ लेकिन मुझे पार्टी में करने के लिए कोई काम नहीं सौंपा गया। जिस पार्टी के सलाहकार गलत हों उस पार्टी का पतन होता है। इसलिए मैंने बसपा को छोड़कर सपा में शामिल हुआ। मुझे खुशी है कि सपा में कार्य करने का मौका मिला 2022 के चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। पूर्व सांसद रामाकान्त यादव, विधायक डा.संग्राम यादव, पूर्व विधायक श्यामबहादुर सिंह यादव, कमला प्रसाद यादव, जयराम सिंह पटेल, हरिश्चन्द्र यादव, आशा यादव, सना परवीन, गुड्डी देवी, सपना निषाद, वेदप्रकाश यादव, शिवसागर यादव, राजाराम सोनकर, रामप्रवेश यादव, देवेन्द्र राम, जगदीश प्रसाद उपस्थित थे। इससे पहले पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ फूलपुर के शंकर तिराहा पर उनका स्वागत किया। जीतेन्द्र यादव सहित काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed