फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BSNL employees protested demanding payment of salary on due date

बीएसएनएल कर्मियों ने नियत तिथि पर वेतन भुगतान की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Wed, 28 Jul 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
BSNL employees protested demanding payment of salary on due date
आजमगढ़। नियत तिथि पर वेतन भुगतान सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को ऑल यूनियंस एंड एसोसिएशंस ऑफ बीएसएनएल के बैनर तले अधिकारियों व कर्मचारियों ने सीडॉट परिसर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सचिव आनंद कुमार सिंह ने कहा कि बीएसएनएल को सरकार गर्त में ढकेलने का काम कर रही है। कर्मचारियों को दो साल से अधिक समय से नियत तिथि पर वेतन का भुगतान नहीं हो रहा है। सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए ऐसी स्थिति उत्पन्न कर रही है। जिसके कारण हमें दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। उन्होंने 11 सूत्री मांगों के संबंध में बताते हुए कहा कि बीएसएनएल तत्काल 4जी सेवा शुरू करने की अनुमति दें और 5जी सेवा के लिए तैयारी करें। डीओटी द्वारा तत्काल बीएसएनएल को 39 हजार करोड़ रूपये बकाया का भुगतान करें। साथ ही बीएसएनएल को वैश्विक विक्रेताओं से उपकरण खरीदने की अनुमति दें। मोबाइल उपकरणों की खरीद के मामले में बीएसएनएल के साथ भेदभाव खत्म हो। कर्मचारियों के लिए तीसरा वेतन संशोधन लागू हो, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन संशोधन लागू हो। साथ ही बीएसएनएल के सीधे भर्ती किए कर्मचारियों को 39 अधिवर्षिता लाभ लागू करें। बीएसएनएल के मोबाइल टावरों और अधिक फाइवर से कमाई बेचने की वित्त मंत्रालय की योजना को छोड़ दें। अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि यदि हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को वृहद रूप दिया जाएगा। इस अवसर पर हरिदरश राय, अवनीश सिंह, विजेंद्र कोल, प्रथमानंद सिंह, माता प्रसाद, गुलाब राय, मुन्नी लाल, तौफीक आलम, केपी विश्वकर्मा, राज नरायन चौरसिया, प्रशांत यादव, सुनील उपाध्याय, वैष्णव सिंह, सुनील चौहान, दरोगा लाल, गुलाब वर्मा, वैभव सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed