फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BSA issues notice to school for demanding fees from children

Azamgarh News: बच्चों से शुल्क मांगने पर बीएसए ने विद्यालय को थमाया नोटिस

Mon, 05 Aug 2024 04:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
BSA issues notice to school for demanding fees from children
शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत प्रवेश लेने वाले बच्चों से शुल्क वसूलने के आरोप में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने एक विद्यालय को नोटिस जारी किया है। बीएसए ने स्कूल संचालक को एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही बीएसए ने अन्य विद्यालयों को भी नोटिस जारी किया है कि वह आरटीई के तहत प्रवेश लिए बच्चों से किसी प्रकार का शुल्क न लें।
विज्ञापन

आरटीई के तहत आर्थिक रूप से दुर्बल विद्यार्थियों को निजी विद्यालयों में 25 फीसदी सीटों पर निशुल्क प्रवेश देने का प्रावधान है। शिक्षा सत्र 2024-25 में आरटीई के तहत 1945 विद्यार्थियों को सीट आवंटित की गई थी। बीएसए ने सभी विद्यालयों को प्रवेश देने का आदेश दिया है। इस बीच तमाम अभिभावक शिकायत कर रहे थे कि कुछ निजी विद्यालय आरटीई में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों से रुपयों की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसे लेकर एक अभिभावक ने शिकायत दर्ज कराई। आरोप था कि स्प्रिंग डेल बदरका में उनके बच्चे का प्रवेश लेने गए तो विद्यालय द्वारा पांच हजार रुपये की मांग की गई। अभिभावक की शिकायत पर बीएसए राजीव पाठक ने फोन पर विद्यालय संचालक से जानकारी ली तो कहा गया कि पैसा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने स्प्रिंग डेल बदरका के संचालक को नोटिस जारी करने के साथ ही अन्य सभी निजी विद्यालयों को भी नोटिस जारी किया। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि यदि कोई भी विद्यालय आरटीई के तहत दाखिला लेने वाले बच्चों से पैसे की मांग की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed