फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Brought his wife to the bank, then snatched

Azamgarh News: पत्नी को बैंक लेकर आया, फिर बेटे को छीनकर भागा

Tue, 30 Apr 2024 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Brought his wife to the bank, then snatched
बूढ़नपुर। अतरौलिया थाना क्षेत्र के यूबीआई कोयलसा पर एक युवक ने अपनी पत्नी को उसके मायके से लेकर आया। जहां पांच वर्षीय बेटे को पत्नी से छीनने लगा। पत्नी ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी किया और फिर बेटे को लेकर फरार हो गया। काफी देर तक बैंक की शाखा के पास हंगामे की स्थिति रही।
विज्ञापन

पीड़िता रीमा कन्नौजिया ने मौके पर मौजूद लोगों को बताया कि उसके पति मनोज कन्नौजिया ने सोमवार को उसे मायका अतरैठ पौहारी की सरैया से यह कह कर साथ लाए कि अपने खाते से कुछ रुपये निकाल कर दे दो, मुझे पैसों की सख्त जरूरत है। जिस पर वह अपने पांच वर्षीय पुत्र को साथ लेकर पति संग यूबीआई कोयलसा पहुंची। बैंक पर अपने खाते से पैसा निकाल कर पति को दिया। इसके बाद पति उसके साथ मारपीट करने लगा इस घटना में मेरे ससुराल की एक औरत भी पति मनोज की मदद कर रही थी।
विज्ञापन

लोग कुछ समझ पाते कि पति उसके पांच वर्षीय बच्चे को लेकर भाग गया। पीड़िता ने बताया कि पति नशे में धुत होकर अक्सर ही उसके साथ मारपीट करता है, जिसके चलते वह अपने मायके में बच्चे के साथ रह रही थी। सूचना पर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और महिला से पूछताछ भी किया। इस बाबत पूछने पर चौकी प्रभारी बूढ़नपुर राम निहाल वर्मा ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed