{"_id":"5f3979c68ebc3e3cab6e5de3","slug":"brother-murdered-brother-with-the-help-of-his-colleagues-azamgarh-news-vns541627038","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई ने साथियों की मदद से किया था भाई की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई ने साथियों की मदद से किया था भाई की हत्या
विज्ञापन
अंबारी। दीदारगंज थाना क्षेत्र के पल्थी बाजार निवासी चार दिन से लापता बालक का हत्या कर शव मिलने के मामले का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। इस मामले में भाई ने ही अपने साथियों की मदद से छोटे भाई की हत्या कराया था। इसके पीछे कारण पिता द्वारा संपत्ति से बेदखल करने की धमकी दिया जाना कारण बताया जा रहा है।
पल्थी बाजार निवासी 15 वर्षीय अमर बरनवाल पुत्र प्रेमचंद बरनवाल चार दिन तक लापता था। पांचवे दिन उसका शव घर के पीछे नाबदान से बरामद हुआ। घटना के बाबत पिता ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एसओ धर्मेंद्र सिंह ने शव मिलने के बाद मृतक के एक भाई के अलावा कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया। इतना ही नहीं मृतक की भाभी दीपांशी बरनवाल पत्नी निराले बरनवाल से पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ शुरू किया तो सारा मामला ही खुल कर सामने आ गया। उसने बताया कि अमर की हत्या उसके पति निराले ने 80 हजार में सौदा कर कराया है। पति ने अमर की हत्या के लिए चंदन यादव पुत्र अभय यादव व अंकित यादव पुत्र रूपचंद यादव निवासी मोलनापुर थाना अखंडनगर जिला सुल्तानपुर को फोन कर घर पर बुलाया। छत पर सो रहे अमर की तीनों ने निर्मम हत्या किया और लाश को घर के पीछे नाबदान में डाल कर छिपा दिया। इस जानकारी के बाद पुलिस ने चंदन को उसके घर से गिरफ्तार कर थाने ले आई। उसकी निशानदेही पर मृतक की मोबाइल व पैंट भी बरामद किया। पुलिस ने चंदन व दीपांशी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। एसओ ने बताया कि मृतक के भाई निराले को पिता प्रेमचंद बरनवाल ने संपत्ति से बेखल करने का धमकी दिया था, जिसके चलते ही निराले ने अपने भाई की हत्या कर दी। निराले ने थाने में ही खुद के गले व हाथ की नश काट लिया था वह अस्पताल में है और एक अन्य साथी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।