फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bright tops in CBSE 10th

सीबीएसई की दसवीं में उज्ज्वल रहे अव्वल

Tue, 03 Aug 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bright tops in CBSE 10th
एलवल स्थित सेंट जेवियर्स में परीक्षा परिणाम आने के बाद खुशी का इजहार करते छात्र-छात्राएं। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद ने मंगलवार को 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए। इस बार भी अंकों के मामले में बालिकाएं आगे रही हैं। शीर्ष दस स्थानों में शामिल 18 परीक्षार्थियों में से नौ छात्राएं हैं। चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्र उज्ज्वल मिश्रा ने सर्वाधिक जिन्हें 99.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। सर्वोदय पब्लिक स्कूल की छात्रा अनन्या मिश्रा, चिल्ड्रेन की रिचा सिंघल व आयुष तिवारी 99 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे और सेंट जेवियर्स हाईस्कूल एलवल की आयशा जमीर ने 98.6 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते पिछले साल आधी-अधूरी परीक्षा हुई थी और इस बार पूरी परीक्षा ही रद्द कर दी गई थी। बोर्ड ने इस बार प्रीबोर्ड व ऑनलाइन टेस्ट आदि के आधार पर परिणाम घोषित किया। सीबीएसई के जिला कोआर्डिनेटर नीलेश श्रीवास्तव ने जिले में शीर्ष दस स्थानों पर रहे परीक्षार्थियों की सूची जारी की है। चौथे स्थान पर सेंट्रल पब्लिक स्कूल जाफरपुर की अकांक्षा मौर्या हैं, जिनको 98 फीसद अंक मिले हैं। पांचवें स्थान पर सेंट जेवियर्स हाईस्कूल एलवल की प्रियांशी यादव व सेंट्रल पब्लिक एकेडमी महमीडपुर की छात्रा नेहा वर्मा तथा छठे स्थान पर सेंट जेवियर्स स्कूल एलवल के सुमित प्रजापति 97.4 प्रतिशत रहे। सातवे स्थान पर सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रशांत यादव रहे। इन्हें 97 फीसद अंक प्राप्त हुआ। नूरजहां चिल्ड्रेन स्कूल के छात्र मोहम्मद साद खान 97 फीसद अंक पाकर आठवां स्थान प्राप्त किया। वहीं 9वें स्थान पर सेंट जेवियर्स हाई स्कूल एलवल की छात्रा अर्पिता सिंह, अर्षित सिंह, श्रेया राय व फहीम सिद्दीकी व सनबीम स्कूल के सिद्घनाथ बरनवाल 96.8 फीसद अंक प्राप्त किया। वहीं आलिया पब्लिक स्कूल के छात्र आशीफ जावेद व सेंट जेवियर्स स्कूल तरवां की छात्रा माही जायसवाल 10वें स्थान पर रहीं। इन्हें 96.6 फीसद अंक प्राप्त हुए। जिला कोआर्डिनेटर ने बताया कि जिले में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त कुल 55 विद्यालयों के 8029 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed