फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bright rose Raeshni Church

राेशनी से जगमगा उठे गिरजाघर

Thu, 25 Dec 2014 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 25 Dec 2014 11:20 PM IST
विज्ञापन
Bright rose Raeshni Church
शहर में गुरुवार को क्रिसमस का पर्व ईसाई समुदाय के लोगों ने श्रद्धा के साथ मनाया। नगर के गिरजाघर चौराहा स्थित चर्च में सुबह सैकड़ों लोगों ने ईश्वर की वंदना की। प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन पर केक काट कर प्रसाद का वितरण किया गया। ग्रामीण इलाकों में भी क्रिसमय धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन


 प्रार्थना के बाद फादर प्रवीन सोंस ने क्रिसमस-डे और धर्म के महत्व को बताते हुए कहा कि आज ही के दिन प्रभु ने मनुष्य के रूप में जन्म लिया था। ईश्वर का जन्म मनुष्यों को सही मार्ग दिखाने के लिए हुआ।
विज्ञापन


इस दौरान आयोजित कार्यक्रम के जरिए बच्चे, बड़ों ने भी महत्व को समझा-समझाया। लोगों ने एक स्वर में ‘ओ मसीहा आया जमीं पर’, ‘धन्य रात आशीष की’, ‘तेरा अभिषेख स्वर्ग के राजकुमार’ आदि गीत गाकर प्रभु ईशु को याद किया। एक स्वर से गूंजे भक्तिगीत से पूरा वातावरण प्रभुमय हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 क्रिसमस डे पर गुरुवार की सुबह से ही ईसाई समुदाय के लोगों के घरों पर रिश्तेदारों और संबंधियों के आने-जाने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।  त्यौहार का जश्न देर रात तक चलता रहा, कई जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। देर शाम को क्रिश्चयन समुदाय के लोग चर्च में एकत्र हुए।


 मिशन परिसर में पादरी रमेश वर्मा के नेतृत्व में सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर रमेश खंडेलिया, संतोष श्रीवास्तव, अजय विश्वकर्मा, मंजू, मुर्ख राम,सीमा सिंह आदि उपस्थित थी। अमिलो : सठियांव क्षेत्र के कोढ़वा स्थित बिलीवर्स चर्च में प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कुमारी अंशु, सरोजनी, रेनू ने गीतों की प्रस्तुति की। लोगों ने केक काटा और एक-दूसरे को बधाई दी। शशि प्रकाश सिंह, अविनाश यादव, सोम्मर राय, एमपी सिंह, देवदास सिंह, सूर्यनाथ यादव, हरिनाथ, शिव प्रसाद, मिथिलेश, अलगू, रामाश्रय, जीउत राम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed