फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bridge built on Baha Belhia molded in Ghaghra stream

घाघरा की धारा में बहा बेलहिया ढाला पर बना पुल

Tue, 25 Aug 2020 06:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
Bridge built on Baha Belhia molded in Ghaghra stream
2004 में बना बेलहिया पुल घाघरा नदी में बहा। - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवराचंल क्षेत्र स्थित महुला गढ़वल बांध के उत्तर बेलहिया ढाला पर बना पुल घाघरा की धारा में विलीन हो गया है। इस पुल के विलीन होने से ग्रामीणों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। जब इस पुल के पावे धंस रहे थे तो समय-समय पर अमर उजाला ने खबरों के माध्यम से प्रशासन को जानकारी दी लेकिन प्रशासन ने इसे संज्ञान में नहीं लिया। इसका परिणाम है कि आज यह पुल पूरी तरह से घाघरा की धारा में समाहित हो गया।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया ब्लाक अंतर्गत महुला गढ़वाल बांध से उत्तर तरफ बेलहिया ढाला पर 2004 में पूर्व मंत्री रहे रामप्यारे सिंह के द्वारा 44 लाख का पुल बनवाया गया था। इस पुल में सात पावे बने थे जो विगत तीन वर्षों से लगातार डैमेज हो रहे थे। बीते नौ अगस्त को अमर उजाला में ‘बेलहिया पुल का पावा धंसा, नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की। खबर छपने के बाद भी प्रशासन ने इसे संज्ञान में नहीं लिया। इसके पहले भी कई बार पावा धंसने की खबर छापी जा चुकी है। जबकि इस पुल के बहने से 12 गांव का संपर्क टूट गया है। इसमें आराजी अजगरा मगरवी, अजगरा मगर्वी, झनझनपुर, झगरहवा, बगहवा, सोनौरा, अचल नगर, गरीब दुबे, अचल सिंह, इस्माइलपुर आदि गांव शामिल हैं। करीब बीस हजार की आबादी इस पुल से आवागमन करती थी। अब लोगों को करीब आठ से 10 किमी घूम कर बंधे पर पहुंचना होगा या बंधे से घर पहुंचना होगा।
विज्ञापन

पुल के डैमेज होने को लेकर ग्रामीणों के साथ लखनऊ नेताजी के पास गए थे। जो उस समय आजमगढ़ के सांसद थे और आज उनके पुत्र हैं। इसकी शिकायत सांसद से किया गया है। सगड़ी विधायक वंदना सिंह से भी ग्रामीणों ने कई बार अनुरोध किया पर इसकी हालत जस की तस बनी रही। आज यह पुल घाघरा नदी में पूर्ण रूप से बह गया। - राजमन यादव, ग्राम प्रधान बेलहिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विगत तीन-चार सालों से अधिकारी और सभी पार्टी के नेता सपा, बसपा व भाजपा के यहां आए और फोटो खींचा कर चले गए। आज हम लोगों के संपर्क मार्ग पर बना पुल टूट जाने से हम रास्ता विहीन हो गए हैं। अब हमें 10 किमी घूम कर आना जाना होगा। - अंगद यादव, अजगरा मगर्वी।

नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
लाटघाट। पुल के टूटने के बाद क्षेत्र के ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार जिम्मेदारों से शिकायत की गई। समय रहते पुल की मरम्मत हो गई होती तो यह पुल नहीं बहता। आराजी अजगरा मगर के गांव निवासी इंजीनियर केदार यादव ने लोगों को समझाया और कहा कि पुल निर्माण के लिए शासन प्रशासन को पत्र लिखा जाएगा और बड़े लोगों को अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर अंगद यादव, छात्रधारी, सुनील, संजय, विकास, हरकेश, अवधेश, अच्छेलाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed