फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Brick and stone moved on two sides, three arrested

दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, तीन किए गए गिरफ्तार

Wed, 02 Sep 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Brick and stone moved on two sides, three arrested
जाफरपुर में दो पक्क्षों में मार पीट के बाद एसपी कार्यालय पहुंची महिलाएं। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव में मंगलवार की रात मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। एक पक्ष की तरफ से ईंट-पत्थर भी चलाए गए। आनन-फानन में सिधारी थाना पुलिस के साथ ही एसपी सुधीर कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। घटना में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

जाफरपुर गांव मिश्रित आबादी वाला गांव है। मंगलवार की देर रात किसी बात को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। लाठी-डंडा के साथ ही ईंट पत्थर भी चलाए गए। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर भी वायरल किया। दो समुदायों के बीच का मामला होने की जानकारी होते ही सिधारी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस बीच घटना की जानकारी पर एसपी सुधीर कुमार सिंह भी मय दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। घटना के बाबत गांव निवासिनी दीपा सैनी पत्नी दिनेश सैनी की तहरीर पर सिधारी थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया। जिसमें फरदीन पुत्र इसरार, इकबाल पुत्र जलील व रिजवान पुत्र मनीर को नामजद किया गया। तीनों नामजद अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गांव में फोर्स की तैनाती भी कर दी गई है।
विज्ञापन

बुधवार को गांव की कुछ महिलाएं एसपी कार्यालय पहुंची और पत्रक देकर वादी मुकदमा पर गांव का सांप्रदायिक माहौल खराब करने का आरोप लगाया। एसपी को दिए तहरीर में महिलाओं ने बताया कि गांव की दीपा सैनी मनबढ़ किस्म की महिला है। वो और उसका पुत्र गांव के लोगों को परेशान करता है। वहीं एसपी ने बताया कि विवाद दो समुदायों का नहीं बल्कि दो पक्षों का है। फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और तीन लोग गिरफ्तार भी किए गए है। विवेचना जारी है और जो लोग भी इस विवाद में चिन्हित होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed