फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Breaking ties with BSP, MLA Vandana Singh joined BJP 

यूपीः बसपा से नाता तोड़ विधायक वंदना सिंह ने भाजपा का दामन थामा, राजनीतिक गलियारों की सरगर्मियां तेज 

Wed, 24 Nov 2021 11:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 24 Nov 2021 11:02 PM IST
सार

लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में आजमगढ़ की सगड़ी विधायक वंदना सिंह भाजपा में शामिल हो गईं।
 

विज्ञापन
Breaking ties with BSP, MLA Vandana Singh joined BJP 
बसपा विधायक वंदना सिंह लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करतीं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंबे समय से चल रही अटकलों के बाजार को बुधवार को उस समय विराम लग गया जब लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में आजमगढ़ की सगड़ी विधायक वंदना सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया। जिसके कारण सर्द मौसम में भी सगड़ी क्षेत्र की राजनीतिक गलियारों की सरगर्मियां तेज हो गई। 

विज्ञापन


बताते चले कि वर्तमान विधायक वंदना सिंह के पति स्व. सर्वेश सिंह सीपू भी विधायक थे। बीते 19 जुलाई 2013 को उनकी हत्या उनके ही जीयनपुर स्थित आवास के बाहर बदमाशों द्वारा गोली मारकर कर दी गई थी। जिसके बाद बसपा के टिकट पर वंदना सिंह ने चुनाव लड़ा और विजई हुई।
विज्ञापन


विधायक वंदना सिंह के भाजपा में शामिल होने की कयासबाजी लंबे समय से चल रही थी। उनके करीबी सूत्रों के अनुसार अभी हाल ही में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगमन पर ही सगड़ी विधायक वंदना सिंह भाजपा में शामिल होने वाली थी लेकिन सरकारी कार्यक्रम होने के कारण उन्हें मना कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

लेकिन बुधवार को लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में उन्होंने बसपा से नाता तोड़कर भाजपा में शामिल हुई। उनके सत्तासीन दल में जाने के बाद कयास लगाया जा रहा है कि सगड़ी सीट की चुनावी गणित में अभी बहुत से बदलाव भविष्य में देखने को मिलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed