फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Breaker for the creation of a blockade

ब्रेकर बनवाने के लिए चक्काजाम

Sat, 16 May 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 16 May 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Breaker for the creation of a blockade
थाना क्षेत्र के घुरीपुर मोड़ पर शुक्रवार की दोपहर अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर सायकल सवार छात्रा की मौत हो गई। घटना से गुस्साए गांव के लोग ब्रेकर बनाने की मांग करते हुए फरिहां-मुहम्मदपुर मार्ग चक्काजाम कर दिया। सूचना पर जाम हटवाने पहुंचे सीओ नगर के साथ गांव वालों की झड़प हुई। करीब ढाई घंटे बाद पुलिस ने जबरन जाम खुलवा दिया। घटना के बाद चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन



छात्रा सुनीता यादव (18) पुत्री भूखन निजामाबाद थाना क्षेत्र के बरकोला गांव की रहने वाली है। 11 वीं की छात्रा सुनीता स्कूल बंद होने पर सिलाई कढ़ाई सीख रही है। शुक्रवार की दोपहर करीब ढाई बजे केंद्र से छूटने के बाद सुनीता सायकल से घर लौट रही थी। जैसे ही वह घुरीपुर मोड़ पर पहुंची कि सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर की ट्राली से उसकी टक्कर हो गई। आसपास के लोगों ने छात्रा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं घटना से नाराज ग्रामीण फरिहां-मुहम्मदपुर मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन



ग्रामीण स्पीड ब्रेकर बनाने, ट्रैक्टर को सीज कर चालक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। जाम लगने की सूचना पर सीओ नगर केके सरोज के नेतृत्व में पांच थानों की फोर्स पहुंच गई। इस दौरान ग्रामीण और सीओ के बीच झड़प हुई। पुलिस ने सख्ती बरतते हुए करीब तीन बजे से लगा जाम करीब ढाई घंटे बाद समाप्त करवा दिया। सीओ नगर केके सरोज ने बताया कि परिवार वालों से तहरीर पर दोषी ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इस संबंध का एसओ निजामाबाद को आदेश दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed