फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Brahmin society paid tribute to Bal Gangadhar Tilak and Chandrashekhar Azad

बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद को ब्राह्मण समाज ने दी श्रद्धांजलि

Fri, 23 Jul 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Brahmin society paid tribute to Bal Gangadhar Tilak and Chandrashekhar Azad
ठेकमा ब्लाक परिसर में चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर पुष्प अर्पित करते लोग। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के तत्वावधान में शुक्रवार को तिलक एवं आजाद जी की जयंती मनाई गई। पांडेय बाजार स्थित सनातन धर्म संस्कृत कालेज में लोक मान्य बाल गंगाधर तिलक एवं चंद्रशेखर आजाद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष ब्रजेश नंदन पांडेय ने कहा कि तिलक जी सच्चे अर्थों में भारत के निर्माता थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सार्वजनिक सेवा के लिए समर्पित कर दिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिवाकर तिवारी ने कहा कि महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का नाम भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। परिषद के महामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी ने कहा कि तिलक जी बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने एक आदर्श शिक्षक, सफल पत्रकार, दूरदर्शी राजनेता तथा महान समाज सुधारक के रूप में इस देश की महान सेवा की। तिलक जी को स्वदेशी आंदोलन का सच्चा जन्मदाता कहा जा सकता है। कार्यक्रम को वरिष्ठ कार्य कारिणी सदस्य गिरीश चतुर्वेदी, बाल गोविंद शास्त्री, आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर राधे श्याम मिश्र, सतीश मिश्र, आनंद उपाध्याय, गिरिजा सुवन पांडेय, रामाश्रय उपाध्याय, राम कवल चतुर्वेदी, कृष्ण कुमार पांडेय, विष्णु दत्त मिश्रा, डा. राज कुमार पांडेय, दिनेश पांडेय, आनंद मणि चतुर्वेदी आदि उपास्थित थे । इसी क्रम में ठेकमा ब्लाक परिसर में कर्मचारियों ने जयंती पर चंद्रशेखर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी मिथिलेश राय, परमानंद पांडे, राम नारायण यादव, चंदन प्रजापति, विजय प्रताप यादव, रामकुमार यादव, राणा प्रताप सिंह, इश्तियाक अहमद, रमेश राम, मनोहर, धर्मवीर, प्रवेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed