फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Boys dominate in CBSE board exam results

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणामों में बालकों का रहा दबदबा

Sat, 23 Jul 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Boys dominate in CBSE board exam results
आजमगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शुक्रवार को दसवीं व बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया। जिले के परिणामों में इस बार बालक वर्ग बालिकाओं पर भरी पड़ा। दोनों कक्षाओं के टॉपटेन सूची में बालकों का बोलबाला रहा। दसवीं के टॉपटेन में 23 तो बारहवीं के टॉपटेन सूची में 13 बच्चे शामिल रहे। बारहवीं का परीक्षा परिणाम सुबह 10 बजे ही घोषित कर दिया। जिले स्तर सीबीएसई जिला कोआर्डिनेटर द्वारा तैयार की गई सूची में कुल 13 बच्चों का नाम था। जिसमें पांच लड़कियां तो नौ लड़के शामिल रहे। टॉप पर सेंट जेवियर्स हाईस्कूल के अभिनय सिंह रहे। दूसरे स्थान पर सेंट जेवियर्स सम्मोपुर के प्रांजल सिंह रहे। तीसरे स्थान पर सेंट जेवियर्स सम्मोपुर की छात्रा प्रत्यक्षा तिवारी रही। इंटरमीडिएट टॉपटेन की सूची में स्कूलों की बात की जाए तो सर्वाधिक सेंट जेवियर्स सम्मोपुर के छात्र शामिल रहे। इस विद्यालय के पांच छात्रों ने टॉपटेन में स्थान बनाया। वहीं सेंट जेवियर्स स्कूल एलवल के चार छात्रों को टॉपटेन में जगह मिली। दोपहर में एक बजे के लगभग बोर्ड द्वारा दसवीं का भी परिणाम घोषित कर दिया गया। दसवीं टॉप टेन की सूची में कुल 23 बच्चों के नाम शामिल है। जिला टॉपर के रुप में ही तीन विद्यालयों के बच्चों का नाम है। जिसमें सेंट जेवियर्स तरवां के हेमंत सिंह, मार्डन एरा हायर सेकेंड्री स्कूल की राजश्री मिश्रा व जीडी ग्लोबल की दीशिता संयुक्त रुप से अव्वल रहे। दसवीं टॉपटेन में शामिल 23 बच्चों में मात्र 10 लड़कियां रही तो वहीं 13 लड़के अपना नाम शामिल कराने में सफल रहे। स्कूलों की बात की जाए तो दसवीं में सेंट जेवियर्स एलवल का जलवा रहा। इस विद्यालय के सात बच्चों ने टॉप-टेन में स्थान बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed