फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Boys and girls showcased their prowess in the badminton tournament

Azamgarh News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालक और बालिकाओं ने दिखाया दमखम

Sat, 31 Oct 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Boys and girls showcased their prowess in the badminton tournament
याेनेक्स सनराइज सब जूनियर उप्र स्टेट बैडमिंटन चैंपियन​शिप में खेलते ​खिलाड़ी। - फोटो : Archive
आजमगढ़। जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में योनेक्स सनराइज सब-जूनियर उत्तर प्रदेश स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को मुख्य दौर के मैच शुरू हुए। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता का आयोजन सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जा रहा है। पूर्व विधायक राम दर्शन यादव और वरिष्ठ भाजपा नेता गुलाब चौहान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। राम दर्शन यादव ने कहा कि कुश्ती, वॉलीबॉल और कबड्डी के लिए जाने जाने वाले जनपद में इस स्तर के बैडमिंटन आयोजन की सराहना की जानी चाहिए। कार्यक्रम में राजमन्यु यादव, सचिव प्रज्ञा राय, दिव्यांश राय किशन, सलमान अहमद, रितिकउपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत जिला अंतरराष्ट्रीय अंपायर और रेफरी अजेंद्र राय, पवन पांडे और आरुष श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग के परिणाम
आज बालक वर्ग में कई रोमांचक मैच खेले गए। आवयन ने सृजन यादव को 15-10, 15-13 से हराया। अक्षत गुप्ता ने करनवीर सिंह को 15-13, 15-11 से मात दी। श्रेयांश मिश्रा, अश्मित कुमार, कीर्तवान कौशिक, तेजस श्रीवास्तव, दिव्यांश सिंह, इशांत गिल और अभिराज सिंह भी अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में पहुंचे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग के मुकाबले
बालिका वर्ग में भी कड़े मुकाबले देखने को मिले। श्रीजा राजे ने श्रेयांशी सिंह को 15-08, 15-07 से हराया। आरना द्विवेदी ने वेदिका सिंह को 15-01, 15-01 से मात दी। अम्बिका झा ने सना कपूर को 15-06, 15-10 से हराया। आद्या वलेचा ने सौरमी सिंह को 15-10, 12-15, 15-12 से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed