फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Both sides rallied, round of meetings went on throughout the day

दोनों पक्ष लामबंद, दिनभर चला बैठकों का दौर

Mon, 26 Sep 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Both sides rallied, round of meetings went on throughout the day
आजमगढ़। निजामाबाद तहसील परिसर में शनिवार को हुए हंगामे को लेकर दोनों पक्ष लामबंद हैं। तहसील कर्मियों के समर्थन में जहां जिले के सभी तहसीलों के तहसीलदार व अन्य कर्मचारी उतर आए हैं। वहीं भाजपाजन भी जिलाधिकारी को पत्रक सौंपने के बाद जांच रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। पार्टी पदाधिकारियों ने घटना से प्रदेश कमेटी को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

निजामाबाद तहसील अंतर्गत आने वाले गांव अल्लीपुर में पंचायत भवन के लिए भूमि चिह्नित है। भूमि पर हुए अवैध कब्जे को लेकर शनिवार को तहसील में एसडीएम ने भाजपाजन की समस्या सुनने के लिए बुलाया था। भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल शनिवार की शाम तहसील पहुंचा।
विज्ञापन

जहां भाजपा कार्यकर्ताओं व तहसील के अधिकारियों व कर्मचारियों में भिड़ंत हो गई। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान एक अधिकारी की पिटाई की भी बात सामने आ रही है। शनिवार को घटना की जानकारी पर एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा भी भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ तहसील पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके सामने भी मौके पर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए थे। काफी मशक्कत के बाद भाजपाजन तहसील से निकल कर अपने कार्यालय पहुंचे और फिर जिला मुख्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। इसपर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने एडीएम प्रशासन अनिल मिश्रा व एसपी सिटी शैलेंद्र लाल की एक कमेटी जांच के लिए गठित कर दी।
रविवार को भी दोनों पक्ष लामबंद नजर आए। भाजपाई जहां जिलाधिकारी द्वारा कराई जा रही जांच का इंतजार कर रहे हैं। वहीं तहसील पर हुई घटना को लेकर सभी तहसीलों के तहसीलदार व नायब तहसीलदार रविवार को निजामाबाद तहसील पर जुटे जहां बैठक कर रणनीति तय की जा रही थी।

इसी दौरान जिलाधिकारी ने सभी तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों को अपने यहां बुला लिया। समाचार लिखे जाने तक तहसील के अधिकारियों की बैठक् जिलाधिकारी के साथ चल रही थी। चर्चा तो यह भी समाने आयी कि निजामाबाद की घटना को लेकर तहसील स्तरीय सभी अधिकारी व कर्मचारी पूरे जनपद में कार्य बहिष्कार की रणनीति बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed