फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bolero tramples cyclist, death

बोलेरो ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत

Tue, 21 Sep 2021 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Bolero tramples cyclist, death
बूढ़नपुर। अतरौलिया थाना क्षेत्र के शेरवा गांव के पास मंगलवार को दिन में तीन बजे तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल सवार को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम का प्रयास भी किया लेकिन पुलिस ने किसी तरह शांत करा दिया।
विज्ञापन

शेरवा गांव निवासी रामवृक्ष वर्मा (45) साइकिल से बाजार में सामान लेने आया था। तीन बजे के लगभग वह लौटते समय पदुमपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल सवार रामवृक्ष को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बोलेरो सवार मौके से फरार हो गए। सूचना पर ग्रामीण व परिजन मौके पर जुट गए और चक्काजाम की तैयारी करने लगे। इस बीच जानकारी होते ही अतरौलिया थाना पुलिस व एसडीएम बूढ़नपुर मौके पर पहुंच गए। लोगों को समझा बुझाकर शांत कराने के साथ ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक एक पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed