फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bolero trampled the middle-aged, died on the spot

बोलेरो ने अधेड़ को रौंदा, मौके पर हुई मौत

Mon, 25 Jul 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bolero trampled the middle-aged, died on the spot
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के भीरा बाजार में बोलेरो ने अधेड़ को रौंद दिया। जिससे अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बाजार वासियों ने बोलेरों को पकड़ लिया, जबकि चालक मौके से भाग निकलने में सफल रहा। भीरा गांव निवासी सुबास सरोज (50) पुत्र बिलगु सरोज रविवार की शाम साढ़े पांच बजे घर से पैदल ही भीरा बाजार आ रहा था। अभी वह भीरा-लालगंज मार्ग से भीरा बाजार में पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार बोलेरो उसे रौंदते हुए निकल गई। जिससे सुबास की मौके पर ही मौत हो गई। बाजार वासियों से बोलेरो को दौड़ा लिया तो चालक कुछ दूरी पर बोलेरो छोड़ कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही बरदह थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दुर्घटना करने वाली बोलेरो को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आयी। घटना की सूचना घर पहुंचते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक चार पुत्रों का पिता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed