फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Body found hanging on the noose of husband and wife

पति-पत्नी का फंदे पर लटका मिला शव, आठ माह पहले हुई थी शादी

Tue, 02 Mar 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Body found hanging on the noose of husband and wife
मेहनाजपुर। जमुखा गांव में पति-पत्नी का शव घर के कमरे फंदे से लटकता मिला। दोनों ने आठ माह पहले ही प्रेम विवाह किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुराल व मायके वालों को घटना का कारण नहीं पता। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

धर्मेंद्र राजभर की शादी पिछले वर्ष जुलाई माह में गाजीपुर के सादात क्षेत्र के मिर्जापुर गांव की संजू राजभर से हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। धर्मेंद्र मुंबई में फर्नीचर का काम करता था। सोमवार की रात पति-पत्नी खाना खाने के बाद सोने चले गए। मंगलवार की सुबह जब दोनों देर तक नहीं उठे तो मां इनौता जगाने गई। कमरे में पुत्र व बहू को फंदे से लटकता देख चीखने लगी। दोनों सीमेंट शेड के कमरे में लोहे के एंगल से रस्सी के सहारे लटक रहे थे। चीख सुनते ही परिजन व ग्रामीण जुट गए। किसी ने सूचना पुलिस के साथ ही संजू के मायके वालों को भी दे दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवा कर कब्जे में ले लिया। मायके के लोग भी मौके पर आ गए। धर्मेंद्र चार भाईयों में तीसरे नंबर पर था। शादी के बाद ही वह मुंबई चला गया था और फरवरी माह में आया था। बुधवार को मुंबई वापसी का उसका टिकट भी था। ससुराल वालों के अनुसार पत्नी संजू भी पति के साथ मुंबई जाना चाहती थी। संभव है कि इसी कारण दोनों के आत्महत्या का कारण भी है। वहीं मायके वाले इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं नजर आए। पुलिस ने दोनों के शव को पीएम के लिए भेज दिया। प्रभारी एसओ मेहनाजपुर छुन्ना सिंह कहना है कि कारण स्पष्ट नहीं है, जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

----
आठ माह में ही हो गया प्रेम कहानी का अंत
मेहनाजपुर। संजू व धर्मेंद्र ने मात्र आठ माह पूर्व ही परिजनों की रजामंदी से प्रेम विवाह किया था। मात्रआठ माह के वैवाहिक जीवन में ही ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने आत्महत्या कर ली। स्पष्ट कारण तो किसी को नहीं पता लेकिन गांव के कुछ लोगों का कहना है कि परिवार के कुछ सदस्य इस विवाह से खुश नहीं थे लेकिन वे कौन है, इसका पता नहीं है। फंदे पर लटकने के बाद पति-पत्नी के पैर जमीन से छू रहे थे। इस पर भी आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed