फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Board exam increased 1,684 candidates this year

बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष 1,684 परीक्षार्थी बढ़े

Sun, 06 Dec 2020 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Board exam increased 1,684 candidates this year
बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष 1,684 परीक्षार्थी बढ़े
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे 194,920 परीक्षार्थी
- तीन बार बढ़ाई गई थी आवेदन कराने के लिए तिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 के लिए तीन बार आवेदन की तिथि बढ़ाने के बाद परीक्षार्थियों की संख्या मात्र एक हजार 684 ही बढ़ी है। 16 अक्तूबर को खत्म हुई अंतिम तिथि तक कुल एक लाख, 94 हजार, 908 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए। बोर्ड की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार हाईस्कूल में 103651 और इंटरमीडिएट में 91 हजार, 269 विद्यार्थियों ने आवेदन किया। इस प्रकार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट मिलाकर कुल एक लाख 94 हजार 920 छात्रों ने आवेदन किया। हालांकि अभी तक बोर्ड परीक्षा की तिथि निर्धारित नहीं हुई है। उम्मीद जताई जा रही कि इस बार परीक्षा मार्च व अप्रैल माह में हो सकती है।
जिले में माध्यमिक से कुल 763 विद्यालय संचालित हो रहे हैं। जिसमें 22 राजकीय, 97 वित्तपोषित और 644 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय हैं। कोरोना, बाढ़ के चलते पहले तीन चरण में आवेदन की तिथि 16 अक्तूबर तक बढ़ाई गई थी। तीन बार आवेदन की तिथि बढ़ाने के बाद भी पिछले वर्ष की अपेक्षा विद्यार्थियों की संख्या में एक हजार 684 परीक्षार्थी बढ़े हैं। 2020 की यूपी बोर्ड परीक्षा में कुल एक लाख, 93 हजार, 236 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। जिसमें 1,06,492 हाईस्कूल और 86,744 छात्र-छात्राओं के आवेदन आए थे, यह संख्या 2021 में बढ़कर एक लाख 94 हजार 820 पहुंच गई, जो पिछले वर्ष से एक हजार 684 अधिक है। 2020 की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हुई थी। जिसके लिए कुल कुल 280 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। कुल एक लाख, 93 हजार, 236 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। जिसमें 1,06,492 हाईस्कूल और 86,744 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इस बार कोरोना को ध्यान में रखते हुए परीक्षा कराने के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की रणनीति तैयार की गई है। जिससे कि बच्चे संक्रमित न हो सकें।
विज्ञापन

0000
बोर्ड की ओर से परीक्षा फार्म के साथ आधार अनिवार्य करने, दूसरे प्रदेशों के छात्रों पर अंकुश लगने के बाद यह संख्या है। पिछले वर्ष से लगातार इस संख्या पर अंकुश लग रहा है, इस बार कोरोना संकट के चलते दूसरे प्रदेशों के परीक्षार्थियों का यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने पर पूरी तरह से रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. वीके शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक, आजमगढ़।
- विकास विश्वकर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed