फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP workers do not tolerate insult

भाजपा कार्यकर्ताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं- सहजानंद

Thu, 20 May 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
BJP workers do not tolerate insult
भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय ने कहा कि दो दिन पूर्व मंत्री अनिल राजभर आजमगढ़ में 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करने के लिए आए थे। सर्किट हाउस पर उनसे मिलने के लिए कुछ वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचे थे। इसी बीच वहां पर सीओ सगड़ी का पहुंचकर भाजपा जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री की गाड़ी का चालान करने के नाम पर अपमानित करना निदंनीय था। भाजपा कार्यकर्ताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सहजानंद राय ने उक्त बातें गुरुवार को सिविल लाइंस स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करने के दौरान कहा। उन्होंने कहा कि कई अधिकारी इस कोरोना महामारी में जनहित में सराहनीय कार्य कर रहें है, वही डा. राजेश तिवारी जैसे अधिकारी कभी व्यापारियों से मारपीट, कभी पत्रकारों व जनता से दुर्व्यवहार कर पूरे जनपद में अराजकता का माहौल बनाए थे। इस घटना को शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराया गया तथा यहां के वरिष्ठ अधिकारियों पर भी दबाव बनाकर जो छह महीने पूर्व इनका ट्रांसफर हुआ था और किन्ही कारणों से ये रिलीव नही हो रहें थे और इसका फायदा उठाकर लोगों को प्रताड़ित कर रहे थे, इनको तत्काल रिलीव कराया गया। क्योंकि यह जनहित में भी आवश्यक था। भविष्य में भी इस तरह के अधिकारी व कर्मचारी भाजपा या किसी भी राजनैतिक दल व सामाजिक कार्यकर्ता के साथदुर्व्यवहार करेगा तो उसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव भी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed