फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP targeted at the conference of Chauhan society

चौहान समाज के सम्मेलन में निशाने पर रही भाजपा

Sun, 01 Mar 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
BJP targeted at the conference of Chauhan society
नेहरु हाल में समाजवादी प्रबुद्घ चौहान सम्मेलन को संबोधित करते रमाकांत यादव। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। शहर के नेहरू हाल में समाजवादी प्रबुद्ध चौहान समाज सम्मेलन का आयोजन रविवार को हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिवानी बार के पूर्व उपाध्यक्ष दधिवल चौहान और संचालन रामआसरे चौहान ने किया। पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर विद्यार्थी ने कहा कि पिछड़ा, दबा-कुचला समाज जब तक शिक्षित नहीं होगा तब तक विकास नहीं होगा। भाजपा सरकार में शिक्षा को मंहगा कर गरीब समाज को शिक्षा से वंचित किया जा रहा है। समाजवादी सरकार ने पिछड़ों को छात्रवृत्ति देकर पिछड़े वर्ग के छात्रों को आगे बढ़ाने का काम किया था। आज पिछड़े वर्ग की छात्रवृत्ति रोकी जा रही है। समाजवादी सरकार ने 100, 102 व 108 नम्बर देकर प्रदेश को तरक्की के रास्ते पर ले जाकर उत्तम प्रदेश बनाने का काम किया।
विज्ञापन

महेन्द्र चौहान ने कहा कि आजादी के बाद भी पिछड़ों की गणना नहीं हुई। 1931 में अंग्रेजों के गुलामी के बावजूद गणना में पिछड़ों की संख्या 54 प्रतिशत थी। जब तक जातिगत गणना नहीं होगी तब तक हक नहीं मिलेगा। भाजपा सरकार पिछड़ों का शोषण कर रही है। संकल्प लिया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर मुहतोड़ जवाब दिया जाएगा। श्यामदेव चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार में केवल योजना हवा हवाई हैं। जिले में भाजपा की विकास की एक ईंट नजर नहीं आ रही है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि चौहान समाज सहित अन्य पिछड़े वर्ग के लोगों के राजनीतिक, सामाजिक व आर्थिक विकास वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण रूका हुआ है। कार्यक्रम को पूर्व सांसद रामाकान्त यादव, विधायक डॉ.संग्राम यादव, राकेश यादव, कमला प्रसाद यादव, अखिलेश यादव, बबिता चौहान, श्रृंगारी गौतम ने सम्बोधित किया। इस मौके पर सर्वेश चौहान, अमरनाथ चौहान, रामभवन चौहान, गिरीश चौहान, ममफली चौहान, रामभोज चौहान, हंसराज चौहान, अमर सिंह, अवधेश, रामकुंवर, सीताराम, योगेश, लक्ष्मण, कमलेश, जयराम, मंजू, सुरेन्द्र, जयमाल, रामू, राजू उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed