फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP state president will come to Durvasa Dham on November 30

30 नवंबर को दुर्वासा धाम आएंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

Thu, 25 Nov 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
BJP state president will come to Durvasa Dham on November 30
श्भिाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का 30 नवंबर को जनपद आगमन हो रहा है। इस दौरान वह दुर्वासा धाम स्थित शिवमंदिर में स्थापित शिवलिंग पर चांदी और ताम्र का कवर चढ़ाएंगे। इसके बाद उनके द्वारा जनसभा को संबोधित किया जाएगा।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे जनपद की सियासी गतिविधियों में तेजी आती जा रही है। हर पार्टी के बड़े नेता जनपद में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। हाल में प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और भाजपा के अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ जनपद आ चुके हैं। अब 26 नवंबर को एक बार फिर से निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जनपद आगमन हो रहा है। उसके बाद 30 नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी जनपद आ रहे हैं। इस दौरान उनके द्वारा दुर्वासा धाम स्थित शिव मंदिर में स्थापित विशाल शिवलिंग पर चांदी और ताम्र का कवर च़ढ़ाया जाएगा। इसके बाद पूजन अर्चन किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय ने बताया कि इसके बाद उनके द्वारा एक विशाल जनसभा को भी संबोधित किया जाएगा। जिसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed