फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   up block chief election 2021: BJP mla and supporters stopped samajwadi party candidate for nomination in azamgarh

ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: सपा प्रत्याशी पर हमला, नामांकन से रोकने का प्रयास, विधायक की मौजूदगी में मारपीट

Thu, 08 Jul 2021 10:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 08 Jul 2021 10:48 PM IST
सार

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: पुलिस ने लाठियां भांज कर भाजपा कार्यकर्ताओं को किसी तरह हटाया और सपा प्रत्याशी को अंदर पहुंचाया। अंतिम समय में सपा के प्रस्तावक किसी तरह पहुंचे तो नामांकन दाखिल हो सका। पवई ब्लाक प्रमुख पद पर पूर्व सांसद रमाकांत यादव के छोटे पुत्र व भाजपा विधायक अरुण कांत यादव के छोटे भाई वरुण कांत यादव भाजपा प्रत्याशी हैं।

विज्ञापन
up block chief election 2021: BJP mla and supporters stopped samajwadi party candidate for nomination in azamgarh
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के पवई ब्लॉक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्पात मचाया और दो बजे तक सपा प्रत्याशी को नामांकन नहीं करने दिया। उस समय भाजपा विधायक अरुण कांत यादव वहां मौजूद थे। इसके बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा प्रत्याशी पर हमला कर दिया। जिससे उनका सिर फट गया।

विज्ञापन


पुलिस ने लाठियां भांज कर भाजपा कार्यकर्ताओं को किसी तरह हटाया और सपा प्रत्याशी को अंदर पहुंचाया। अंतिम समय में सपा के प्रस्तावक किसी तरह पहुंचे तो नामांकन दाखिल हो सका। पवई ब्लाक प्रमुख पद पर पूर्व सांसद रमाकांत यादव के छोटे पुत्र व भाजपा विधायक अरुण कांत यादव के छोटे भाई वरुण कांत यादव भाजपा प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन


सुबह 11 बजे वे ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचे और दो सेट में नामांकन किया। इसके बाद भाजपा विधायक अरुण कांत यादव सैकड़ों समर्थकों के साथ ब्लाक से 100 मीटर की दूरी पर बैठ गए। भाजपा कार्यकर्ताओं की योजना थी कि सपा प्रत्याशी ओंकार यादव को नामांकन न करने दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

up block chief election 2021: BJP mla and supporters stopped samajwadi party candidate for nomination in azamgarh
घायल सपा प्रत्याशी ओंकार यादव। - फोटो : अमर उजाला


ओंकार के साथ पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव भी मौके पर मौजूद थे, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं के उग्र तेवर को देखते हुए वे नामांकन करने ब्लाक तक पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। साढ़े बारह बजे के लगभग एसडीएम रावेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। मौके का हाल देख उन्होंने सीओ जितेंद्र कुमार को भी बुला दिया। इसके बाए एसओ पवई सपा प्रत्याशी को लेकर नामांकन के लिए आगे बढ़े तो भाजपा कार्यकर्ता बीच सड़क पर आ गए।

उन्होंने सपा प्रत्याशी पर हमला कर दिया। जिससे उनका सिर फूट गया, इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं के उग्र तेवर को देखते हुए सीओ ने लाठीचार्ज करा दिया, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ता पीछे हटे और पुलिसकर्मी सपा प्रत्याशी को लेकर ब्लॉक पर पहुंचे, लेकिन उनके प्रस्तावक नहीं पहुंच सके।

अंतिम समय में प्रस्तावक प्राइवेट बस में सवार होकर ब्लॉक गेट पर पहुंचे तब सपा प्रत्याशी का नामांकन हो सका। घटना से सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। अभी इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है। हालांकि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और उपद्रव करने वालों की पहचान में जुटी है।

दो बीडीसी के अपहरण का आरोप, पूर्व सपा विधायक का फटा कुर्ता

दो बीडीसी के अपहरण का आरोप लगाते हुए भाजपा जनों ने बृहस्पतिवार को लाटघाट ब्लॉक मुख्यालय पर जमकर हंगामा किया। इस बीच पूर्व सपा विधायक ब्लॉक परिसर में घुस गए तो पुलिस ने उन्हें बाहर निकाल दिया। इस दौरान उनका कुर्ता फट गया। एसडीएम सगड़ी ने मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देकर किसी तरह उन्हें शांत कराया।

हरैया ब्लॉक से भाजपा प्रत्याशी के रूप में संदीप पटेल ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा समर्थकों ने दो बीडीसी के अपहरण का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। ब्लॉक गेट पर ही भाजपाई हंगामा कर रहे थे। किसी तरह सपा प्रत्याशी सारिका पटेल नामांकन स्थल पर पहुंच सकीं।

हंगामे की सूचना पर एसडीएम गौरव कुमार मौके पर पहुंच गए और अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराने का आश्वासन देकर शांत कराया। हंगामे के दौरान ही पूर्व सपा विधायक अभय नरायन पटेल के साथ धक्कामुक्की हुई। भाजपा नेता संतोष सिंह ने आरोप लगाया कि सपा के लोगों ने हमारे दो बीडीसी को अपहृत कर लिया है।

सपा ने लगाया प्रत्याशी को अपहृत करने का आरोप

तरवां ब्लॉक से सपा ने राजकुमार राम को प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन नामांकन के पूर्व ही सपा प्रत्याशी लापता हो गया। सिर्फ भाजपा प्रत्याशी मतानु राम ने ही नामांकन दाखिल किया। इससे उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने आरोप लगाया कि उनके प्रत्याशी का विरोधियों ने अपहरण कर लिया है और उनकी मोबाइल भी बंद है। फिलहाल इस बाबत कोई तहरीर थाने पर नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed