फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP misusing power: Shivpal

सत्ता का दुरूपयोग कर रही भाजपा : शिवपाल

Sun, 19 May 2024 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
BJP misusing power: Shivpal
ठेकमा। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने शनिवार को मार्टीनगंज जैगहां और बरदह में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शासन में बैठे लोग सत्ता का दुरुपयोग करके विपक्षी दलों के नेताओं पर अनेक प्रकार की कार्यवाहियां करा रहे हैं। हम सबको इससे डरने की जरूरत नहीं है। इसका डटकर मुकाबला करना है। अब पीडीए व इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों द्वारा भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का वक्त है।
विज्ञापन

कहा कि इंडिया गठबंधन संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। भाजपा के झूठे वादों से जनता त्रस्त हो चुकी है। अब वह परिवर्तन का मन बना चुकी है। इसके शिवपाल यादव ने गांधी स्मारक पीजी काॅलेज के प्रांगण में स्थित त्रिवेणी राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उल्लेखनीय है कि स्वगीय त्रिवेणी रॉय लालगंज से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर तीन बार चुनाव जीतकर विधायक बने थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से हमारा समझौता है। आजमगढ़ व लालगंज दोनों सीटों पर इस बार सपा ही जीतेगी। गठबंधन को जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed