फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP leader Harivansh Mishra raised questions about the Kandhrapur police in Azamgarh

आजमगढ़: भाजपा नेता हरिवंश मिश्र ने कंधरापुर पुलिस पर उठाए सवाल, कहा- निर्दोषों को राहत, दोषियों पर हो कार्रवाई

Fri, 21 Aug 2026 03:41 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 21 Aug 2026 03:41 PM IST
सार

Azamgarh News: भाजपा नेता हरिवंश मिश्र ने कंधरापुर पुलिस पर सवाल उठाते हुए सीएम को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई हो और निर्दोषों को राहत मिले। 

विज्ञापन
BJP leader Harivansh Mishra raised questions about the Kandhrapur police in Azamgarh
भाजपा नेता हरिवंश मिश्र ने सीएम को भेजा पत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में कंधरापुर थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठे हैं। सत्ताधारी भाजपा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्र ने पुलिस की निष्पक्षता पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने शुक्रवार को ग्रामीणों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

विज्ञापन


हरिवंश मिश्र ने कहा कि कंधरापुर पुलिसकर्मियों की मनमानी से जनता में असंतोष है। पुलिस के रवैये से योगी सरकार की साख को नुकसान हो रहा है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि बिना जांच के एफआईआर दर्ज की जा रही हैं। पीड़ितों की शिकायतों पर कार्रवाई के बजाय धनउगाही हो रही है। वीडियो साक्ष्यों को दरकिनार कर बेकसूरों पर मुकदमे थोपे जा रहे हैं। उन्होंने 17 अगस्त की चोरी, मड़या गांव में मारपीट और मंदुरी बाजार में हमले जैसे कई मामलों का उल्लेख किया।
विज्ञापन


हरिवंश मिश्र ने भ्रष्टाचार और पुलिस मनमानी को संरक्षण न देने की बात कही। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तानाशाही पर रोक नहीं लगी तो वह धरना-प्रदर्शन करेंगे। मिश्र ने शासन के शीर्ष स्तर तक शिकायत करने की बात भी कही। उन्होंने मुख्यमंत्री से कंधरापुर थाने के मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। निर्दोषों को राहत और दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed