फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP is running a training center of lies - Pradeep Tiwari

भाजपा चला रही झूठ का ट्रेनिंग सेंटर - प्रदीप तिवारी

Thu, 23 Sep 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
BJP is running a training center of lies - Pradeep Tiwari
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठन राष्ट्रीय लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने बृहस्पतिवार को नगर के रैदोपुर स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा पर जमकर भड़ास निकालते हुए कहा कि भाजपा झूठ का ट्रेनिंग सेंटर चला रही है, इनके पास झूठ के अलावा कुछ नहीं है। देश को न बिकने वाली बात करने वाले निजीकरण कर चुनिंदा पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में लगे हैं।
विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की स्थिति पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 400 सीटें जीतकर चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा सरकार बनने जा रही है। सपा का काम बोलता है, हमारे कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। 2017 में भोली भाली जनता को बहलाकर भाजपा ने सरकार बना ली थी। जिसके कारण आज सभी विकास कार्य ठप पड़े हैं। प्रदेश के युवा, किसान, व्यापारी सब परेेशान हैं, महंगाई चरम पर है, पेट्रोल 100 के पार है, दाल, सरसों के तेल के दाम आसमान छू रहे हैं।
विज्ञापन

‘आओ चलो बूथ के पास चौपाल करें’ कार्यक्रम के तहत 15वें दिन आजमगढ़ पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्तार अंसारी के पार्टी में शामिल होने के कयासबाजी के सवाल पर मौन साधते हुए नो कमेंट कही। इसके पूर्व उन्होंने आह्वान किया कि छात्रों, नौजवानों, किसानों ने ठाना है, सपा सरकार बनाना है, हर बूथ पर जाना है, मतदाता सूची में वोट भी बढ़ाना है और बूथ जिताना है, भाजपा के झूठ को सबको बताना है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव आदि सपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed