{"_id":"6106e6de8ebc3e84445c1b6f","slug":"bjp-is-a-party-of-national-interest-and-policies-anand-dubey-azamgarh-news-vns6037480187","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा राष्ट्र हित व नीतियों की पार्टी: आनंद दुबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लछिरामपुर स्थित मां कौशल्या देवी नर्सिंग कालेज में प्रदेश प्रवक्ता आनंद दुबे का स्वागत करते डा.?
- फोटो : AZAMGARH
Link Copied
आजमगढ़। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आनंद दुबे का रविवार को जनपद आगमन हुआ। इस दौरान लछिरामपुर स्थित मां कौशल्या देवी नर्सिंग होम पर डा. मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
प्रदेश प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि आजमगढ़ की सरजमी ऋषियों-मुनियों, आजादी के जननायकों, साहित्यकारों, शिक्षाविदों की उर्वरक भूमि है। मुझे जो यहां सम्मान मिला है उसके लिए मैं दिल से आभारी हूं। पत्रकारिता पेशे से जुड़े होने के बाद 2014 में भाजपा का दामन थामा और आज प्रदेश प्रवक्ता के रूप में पार्टी को अपनी सेवा दे रहा हूं। भाजपा राष्ट्र हित व नीतियों की पार्टी है। भाजपा 365 दिन चलने वाली पार्टी है, यह कुकुरमुत्ते की तरह चुनावी समय में उगी पार्टी नहीं है। भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि तेल 2009 में 40 रुपये के आस-पास था 2014 आते आते वहीं तेल 74 रुपये हो गया। कांग्रेस सरकार ने 32 रुपया तेल इतने कम समय में बढ़ा दिया। वहीं भाजपा सरकार ने अब तक 26 रुपये बढ़ाया है। पेट्रोल की कीमत विश्व के खुली मार्केट में है और तेल कंपनियां ही उसका दाम तय करती है। विपक्ष महंगाई के मुद्दे पर भ्रम पैदा कर रहा है। किसानों को जरूरी सामग्री उचित दाम पर मिल रहा है। कोरोना पर जिस तरह से सरकार ने कार्य कर रही है वैसा कार्य दूसरी कोई सरकार नहीं कर सकती है। अंत में डा मनीष त्रिपाठी द्वारा सभी का आभार जताया गया। इस मौके पर डा. आरबी त्रिपाठी, दीना उपाध्याय, विक्कू, मुकेश यादव, पवन सिंह, राजहंस श्रीवास्तव, रितेश सिंह, रिशु सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।