फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP has made Muslims untouchables: Abu Asim

बीजेपी ने मुसलमानों को बना दिया अछूतः अबु आसिम

Sun, 26 Dec 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
BJP has made Muslims untouchables: Abu Asim
आजमगढ़। भाजपा ने मुसलमानों को अछूत बना दिया। आज सभी लोग डरते हैं कि मुसलमान को साथ खड़ा करने पर कहीं वोट बैंक न खिसक जाए। यह बात समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष व विधायक अबु आसिम आजमी ने रविवार को फैसल अहमद के घर पर मीडिया से कही। वे एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए आए थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में धर्म संसद में हुए विवादित टिप्पणी कर कुछ लोग देश को बांटने का प्रयास कर रहे थे। देश में 15 प्रतिशत मुसलमान और 85 प्रतिशत हिंदू हैं। कोई यह नहीं कहेगा कि उन्हें एक-दूसरे से खतरा है। भाजपा के लोग झूठा प्रचार करके दोनों कौम को लड़ाने पर लगे हैं। ऐसा करने वालों पर मकोका के तहत कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि वे संविधान के खिलाफ काम कर रहे हैं और एक समुदाय को टारगेट कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के समय शिवाजी और औरंगजेब के बहाने समाज को बांटने का प्रयास किया लेकिन वह सत्ता की लड़ाई थी। यूपी चुनाव में सपा इस बार साढ़े तीन सौ से अधिक सीट लेकर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed