आजमगढ़। कुशवाहा मौर्या समाज की बैठक बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यालय में सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम के संयोजक युवा नेता कुनाल मौर्य ने कहा कि मौर्या समाज को भाजपा ने धोखा दिया है। भाजपा ने केशव मौर्य को मुख्यमंत्री बनाने के बजाय योगी जी को मुख्यमंत्री बना दिया। जो मौर्या समाज का घोर अपमान है। श्रीचंद्र मौर्या, राकेश मौर्या ने भी संबोधित किया। संचालन गिरीश मौर्य ने किया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, हरिप्रसाद दूबे, जगदीश मौर्य, रामसुधार मौर्य, स्वतंत्र मौर्य, अरविंद मौर्य, रणधीर मौर्य, कपिलदेव मौर्य, राकेश मौर्य, संदीप मौर्य, दीपक मौर्य, पंकज मौर्य, पवन मौर्य आदि थे।