फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP governments have handed over the country to bureaucrats: Shivpal

भाजपा सरकारों ने देश को किया नौकरशाहों के हवाले किया : शिवपाल

Tue, 01 Aug 2023 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
BJP governments have handed over the country to bureaucrats: Shivpal
सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकारों ने देश को नौकरशाहों के हवाले कर दिया है। घटने की बजाय कर्ज और बढ़ गया है जबकि सीमाओं पर भी कब्जे बढ़े हैं। सरकारें हर मोर्चें पर विफल हुई हैं। वह मंगलवार को एक होटल में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। इन्होंने जनता से वादा किया था कि उनके खाते में 15 लाख आएंगे लेकिन नहीं आए। दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी वह नहीं मिला। बिजली की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। इन्होंने जो नारा दिया था उसे पूरा नहीं किया गया। अब नौ साल बेमिसाल का नारा दिया गया है। इन नौ सालों में आजमगढ़ ही नहीं पूरे प्रदेश में कोई काम नहीं हुए। प्रदेश में अखिलेश यादव ने इतने काम किए हैं कि अगर गिनाने बैठें तो कई घंटे लगेंगे।
विज्ञापन

ज्ञानवापी के सवाल पर कहा कि यह मामला न्यायालय में है। जो फैसला दिया जाता है उसे सभी को मानना चाहिए। यह सब चुनाव के दौरान भाजपा के लोग तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। इन्होंने पूरे देश को नौकरशाहों के हवाले कर दिया है। निरहुआ के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह नौटंकी करें। पहले जब वह नौटंकी करते थे तो हम उसमें मुख्य अतिथि होते थे। वह फिर नौटंकी करेंगे और हम मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक व पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक नफीस अहमद, पूर्व विधायक चंद्रदेव राम यादव करैली, बृजलाल सोनकर, श्याम बहादुर यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed