{"_id":"6a4ab5bbb546d4fabc067e6d","slug":"bjp-failed-to-prevent-paper-leak-incidents-dr-rajendra-azamgarh-news-c-191-1-gyn1003-145373-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पेपर लीक के मामले रोकने में विफल : डॉ. राजेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा पेपर लीक के मामले रोकने में विफल : डॉ. राजेंद्र
विज्ञापन
ज्ञानपुर में बैठक करते कांग्नेस के पदाधिकारी। स्रोत संगठन
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की एक बैठक रविवार को वरिष्ठ नेता राजेश्वर दूबे के आवास पर हुई। इसमें 19 जुलाई को प्रयागराज में होने वाले छात्रों के गूंज कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की गई।
कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर पेपर लीक के मामलों को लेकर निशाना साधा। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दूबे राजन ने कहा कि भाजपा सरकार पेपर लीक के मामलों को रोकने में विफल रही है, जिससे युवाओं और छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि अब पेपर बिक्री का सिलसिला भी शुरू हो गया है।
राजेश्वर दूबे और सुरेश उपाध्याय ने भी कहा कि पेपर लीक से युवाओं का भविष्य चौपट हो रहा है और सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। आगामी 19 जुलाई को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रयागराज आगमन पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन
अन्य वक्ताओं ने छात्रों की गूंज कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कांग्रेसजनों से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
अध्यक्षता महेश चंद्र मिश्र और संचालन जान मोहम्मद ने किया। इस मौके पर सत्येंद्र प्रकाश तिवारी, दीपक पांडेय, नितिन सिंह, मनोज मौर्य, हर्ष दूबे आदि रहे।