फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP district president raised the issue of plight of roads

भाजपा जिलाध्यक्ष ने उठाया सड़कों के दुर्दशा का मुद्दा

Tue, 04 Aug 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
BJP district president raised the issue of plight of roads
आजमगढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह ने जनपद की समस्याओं को लेकर मंगलवार को प्रभारी मंत्री सुरेश राणा को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने जनपद के कई मार्गों की दुर्दशा और स्वास्थ्य सेवाओं में खराब पड़े उपकरणों के मुद्दे को उठाते हुए उसे ठीक कराने की मांग की।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि वाराणसी-आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर देवगांव, लालगंज, मुहम्मदपुर, रानी की सराय तथा जीयनपुर की सड़कें और मेहनगर से मां पाल्हमेश्वरी धाम तक जाने वाली सड़कें जगह जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। मंडलीय चिकित्सालय में महीनों से डिजिटल एक्सरे मशीन और सिटी स्कैन मशीन खराब है। मंडलीय चिकित्सालय में माड्यूलर ओटी वर्षों से बनकर तैयार है लेकिन चालू नहीं है। मंडलीय चिकित्सालय में जिन वार्डों में मरीज भर्ती होते हैं वहां एग्जास्ट फैन ना होने के कारण काफी समस्या होती है। मंडलीय चिकित्सालय में ओपीडी शुरू है लेकिन आने जाने के लिए एक ही रास्ता है जिससे इस कोरोना संकटकाल में समस्या बनी हुई है। पुरानी कोतवाली स्थित दवा मंडी विगत 31 जून से कंटेनमेंट जोन में है ऐसी स्थिति में फुटकर दवा व्यापारियों और ग्रामीण अंचलों में दवा नहीं पहुंच पा रही है। दवा की उपलब्धता बाधित ना हो इसलिए केवल संक्रमित स्थलों को बंद कर दवा मंडी खुलवाने की आवश्यकता है। बाढ़ के चलते जिन गांव की बिजली व्यवस्था बाधित है गांव में मिट्टी का तेल उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद राय, देवेंद्र सिंह, और मंजू सरोज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed