फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP dinesh lal yadav Said Leaders like mulayam singh yadav are born everyone one is shocked

निरहुआ का छलका दर्द: बोले- 'नेता जी जैसे विरले ही पैदा होते हैं, सपा ही नहीं हर दल के लोग स्तब्ध'

Tue, 11 Oct 2022 02:57 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 11 Oct 2022 02:57 PM IST
सार

आजमगढ़ से भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव धरती से जुड़े नेता थे। देश के लिए अपूरणीय क्षति है नेता जी का जाना, मेरे दिल में हमेशा जीवित रहेंगे नेता जी।

विज्ञापन
BJP dinesh lal yadav Said Leaders like mulayam singh yadav are born everyone one is shocked
दिनेश लाल यादव निरहुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में मुलायम सिंह के निधन से हर कोई मर्माहत है। सपा के पदाधिकारी अथवा कार्यकर्ता रहे या अन्य किसी भी दल का नेता सभी मुलायम के निधन के बाद शोकाकुल होकर संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। आजमगढ़ से भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश के लिए अपूरणीय क्षति है नेता जी का जाना, मेरे दिल में हमेशा जीवित रहेंगे नेता जी। दिनेश लाल यादव ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव धरती से जुड़े नेता थे।
विज्ञापन

 

BJP dinesh lal yadav Said Leaders like mulayam singh yadav are born everyone one is shocked
दिनेश लाल यादव निरहुआ - फोटो : instagram
वह ऐसे नेता थे जिनके निधन पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता से लेकर मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति तक ने शोक व्यक्त किया। उनके जैसा नेता धरती पर विरले ही पैदा होते हैं। हर दल, जाति व समाज के लोग नेता जी को सम्मान देते थे। जमीन से जुड़ कर उन्होंने संघर्ष किया, यही कारण रहा कि वे प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री बने और देश के रक्षामंत्री पद तक की जिम्मेदारी को निभाया। आज भले ही वे जीवित नहीं हैं लेकिन हमारे दिल में हमेशा जीवित रहेंगे। 2003 में नेता जी से मिला था, उन्होंने ही मुझे यशभारती सम्मान देने की घोषणा की थी। यह अलग बात है कि अखिलेश यादव की सरकार में वह सम्मान मुझे मिला। देश की राजनीति में उनका कद कितना बड़ा था, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हर कोई नेता जी के निधन से स्तब्ध व दुखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed