{"_id":"68d03e2ccf8413fc370e2888","slug":"bjp-busy-protecting-criminals-instead-of-punishing-them-swami-prasad-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-137860-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों को सजा देने के बजाए बचाने में जुटी भाजपा : स्वामी प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधियों को सजा देने के बजाए बचाने में जुटी भाजपा : स्वामी प्रसाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य रविवार को सगड़ी विधानसभा के बनकटा गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक निजी स्कूल में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित किया। इसमें उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोलते हुए अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का चिट्ठा जनमानस तक पहुंचाने के लिए यह यात्रा पूरे प्रदेश में चल रही है। भाजपा पर तीखा वार करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपराधियों को सजा देने के बजाय उसे बचाने में लगी है। योगी सरकार शराब की दुकान चलवा रही है, पर गांव में चल रहे स्कूल को बंद करवा रही है।
सरकार की सभी योजनाएं फेल हैं। दलितों की हत्या हो रही है। नौजवान बेरोजगार हैं। जनता के साथ विश्वास घात हो रहा है। किसान बदहाल है। 2027 का चुनाव भाजपा का विदाई का चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एक देश एक चुनाव की बात करते हैं लेकिन आज देश को वन नेशन वन एजुकेशन की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विश्वगुरु बनाने की बात करते हैं लेकिन जिस तरह से राष्ट्रीय संपत्ति को कौड़ियों के भाव से बेंचा जा रहा है, वह ईस्ट इंडिया कंपनी के दौर से भी ज्यादा खतरनाक है। सरकार आरक्षण के नियमों की लगातार की अनदेखी कर रही है। भाजपा जनहित के मोर्चे पर विफल साबित हुई है। इसकी नीतियों के कारण देश के करोड़ों युवा बेरोजगारी का शिकार हो गए हैं। इस अवसर पर जिला प्रभारी अपनी जनता पार्टी के रमेश मौर्य ,प्रदेश प्रवक्ता श्री राम मौर्य, नागेंद्र पटेल, लालमन यादव, उमेश, राजेश, अमरनाथ, इंद्रजीत, सुरेश आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन